चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी हुआवे की
उपब्रांड Honor ने अपने X सीरीज का विस्तार करते हुए मंगलवार को भारतीय
बाजार में 'Honor 8X' लॉन्च किया।
यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में उपलब्ध है,
जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये, 6
जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 16999 रुपये और 6 जीबी रैम और
128 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है।
यह किरिन 71० चिपसेट से संचालित है। इसमें
16.51 सेंटीमीटर का 'फुलव्यू' नॉच्ड डिस्प्ले है। इसके इंटरनल मेमोरी को
मेमोरी कार्ड के जरिे 4०० जीबी तक बढ़ाया जा सकता है तथा यह एंड्रायड 8
ओरियो पर आधारित है।
हुआवे इंडिया के कंज्यूमर बिजनेस समूह के
उपाध्यक्ष (बिक्री) पी. संजीव ने बताया, यह नवीनतम ऑक्टा-कोर किरिन 710
चिपसेट से लैस है जो एआई की फंक्शनैलिटी के साथ है। 'ऑनर 8एक्स' ग्राहकों
के अनुभव को नए स्तर पर ले जाएगा।
इस स्मार्टफोन में 3750 एमएएच की बैटरी लगी है। इसमें 20 मेगापिक्सल प्लस 2 मेगापिक्सल का ड्युअल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट (एआई) पिछला कैमरा तथा 16 मेगापिक्सल का अगला कैमरा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें