‘हेलीकॉप्टर ईला’ की कहानी है ईला राईतुरकर (काजोल) की जो एक गायिका
होने का ख्वाब देखती है। उसके सपनों को हकीकत का जामा पहनने में उसका
प्रेमी अरुण (तोता रॉय चौधरी) पूरा साथ देता है। लेकिन मुंबई की सिंगल मदर
ईला रायतुरकर अपने सपनों को कुर्बान कर हर दम अपने बेटे विवान ( रिद्धि
सेन) की फिक्र में रहती है। बचपन से लेकर कॉलेज जाने तक ईला विवान की हर
बात का खयाल रखती है। यहां तक कि वो विवान के कॉलेज में भी दाखिला लेती है।
ईला एक बेहतरीन गायक होती है लेकिन विवान कि खातिर वो महज़ एक मां बनकर रह
जाती है। विवान चाहता है कि उसकी मां पहले वाली ईला बनकर खुद के लिए भी
जिए। क्या ईला खुद को ढूंढ पाती है या नहीं? यह जानने के लिए आपको फिल्म
देखनी पड़ेगी। एक्टिंग
आपको बता दें कि ‘हेलीकाप्टर ईला’ पूरी तरह से काजोल के कंधे पर टिकी
नजर आती है। फिल्म के पहले फ्रेम से लेकर आखिर फ्रेम तक काजोल ही नजर आती
हैं। वहीं फिल्म में रिद्धि सेन ने भी जबरदस्त एक्टिंग की है। भले ही
फिल्म में नेहा धूपिया की रोल ज्दाया नहीं है। फिर भी वह अच्छी एक्टिंग की
हैं। फिल्म बॉलीवुड के तमाम इमोशंस भरे हैं और इस वजह से फिल्म कई बार
अटकी नजर आती है। संगीत- संवाद
हेलीकॉप्टर ईला आनंद गांधी के गुजराती नाटक 'बेटा कागदो' पर आधारित है।
इस फिल्म के डाइरेक्टर प्रदीप सरकार की फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ से सबसे
बड़ी शिकायत यही है कि फिल्म का जो सबसे बड़ा मुद्दा है उसको फिल्म के बीच
में कहीं गायब नजर आता है। फिल्म का मुद्दा है कि काजोल के भीतर एक गायिका
बनने की दबी ख्वाहिश जो बच्चे की पैदाइश के बाद वो सपना अधुरा रह जाता है।
फिर हाल जो भी यह फिल्म आपको हंसाने, रुलाने और जोड़े रखने में कामयाब है।
इस फिल्म का संगी भी काफी लाबवाब है। इस फिल्म में अमित त्रिवेदी ने संगीत
दिया है। जो काफी अच्छा है। ये है हेलीकॉप्टर ईला की खासियत
अगर आप एक्ट्रेस काजोल के शरारती अंदाज के दिवाने हैं तो आपको इस फिल्म
को जरुर देखना चाहिए। ईला, एक मदर, को कालेज के गलियारों में टहलते हुए
दिखाया जाता है। काजोल जबरदस्त फार्म में हैं। ऑडियंस को अपने संघर्ष में
बांधकर रखती हैं। इस फिल्म को आप अपने दोस्तों या फैमली के साथ देख सकते
हैं। लेकिन अगर आप इस फिल्म में किसी खास मकसद से देखने के लिए जाना चाह
रहे हो तो ये आपको थोड़ा निराश करेगी। इस फिल्म में कोई नया पन नहीं है। एक
तो फिल्म काफी स्लो मोशन में चलती है वहीं दुसरे हिससे में आपको कई बार
दुहराव देखने को भी मिलेंगे। बीच बीच में कहानी से फोकस हट जाता है।
Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है। बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...
The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है. स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...
महात्मा गांधी मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें