अमेरिकाः चार में से तीन H1B वीजा भारतीयों के पास- रिपोर्ट

अमेरिका में एच-1बी वीजा रखने वाले हर चार में से तीन व्यक्ति भारतीय नागरिक हैं। अमेरिका की एक आधिकारिक रपट में यह जानकारी दी गयी है। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) की 'एच-1बी पेटिशन्स बाई जेंडर एंड कंट्री ऑफ बर्थ फिस्कल ईयर 2018 रिपोर्ट के मुताबिक, पांच अक्टूबर तक अमेरिका में एच-1 बी वीजा रखने वालों की संख्या 4,19,637 थी। इनमें से 3,09,986 भारतीय मूल के नागरिक हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें