Google Pixel 3, 3XL: अगले महीने से भारत में मिलेगा, कीमत 71,000 रुपये
सर्च इंजन कंपनी Google ने अपने तीसरी पीढ़ी के स्मार्टफोन पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल से पर्दा हटाया है। ये दोनों स्मार्टफोन एक नवंबर से भारतीय बाजार में उपलब्ध होंगे। गूगल के इन स्मार्टफोन की टक्कर एप्पल के आईफोन एक्सएस और सैमसंग के नोट 9 से होगी।
भाषा के अनुसार, कंपनी ने मंगलवार की देर शाम न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान दोनों स्मार्टफोन को पेश किया। इस कार्यक्रम में पिक्सल स्लेट टैबलेट और पिक्सलबुक लैपटॉप और गूगल होम हब डिवाइस से भी पर्दा उठाया। गूगल ने बयान में कहा कि भारत में पिक्सल 3 के 64जीबी संस्करण की कीमत 71,000 रुपये और 128जीबी की कीमत 80,000 रुपये होगी जबकि पिक्सल 3 एक्सएल के 64 जीबी संस्करण की कीमत 83,000 रुपये और 128जीबी की कीमत 92,000 रुपये होगी।

वर्तमान में एप्पल, वनप्लस और सैमसंग का भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार (30,000 रुपये से ऊपर) में दबदबा है। गूगल पिक्सल 2 एक्सएल के 64जीबी संस्करण की बिक्री चालू रहेगी। इसकी कीमत 45,499 रुपये है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें