मिरांडा के दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में किए गए गोल के दम पर ब्राजील ने
जेद्दाह के खचाखच भरे स्टेडियम में दोस्ताना फुटबॉल मैच में अर्जेंटीना पर
1-0 से नाटकीय जीत दर्ज की। एक समय लग रहा था कि दक्षिण अमेरिका की इन चिर
प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच मैच गोलरहित बराबरी पर छूटेगा।
तब इंटर मिलान की तरफ से खेलने वाले सेंटर बैक मिरांडा ने 93वें मिनट में नेमार के कॉर्नर पर हेडर से गोल दाग दिया। इस चूक के अलावा अर्जेंटीना ने रक्षापंक्ति में बहुत अच्छा खेल दिखाया और ब्राजील के कई प्रयासों को नाकाम किया।
ये 105वां मौका था कि जब दक्षिण अमेरिका की ये दोनों टीमें आमने सामने
थीं। इनमें से ब्राजील ने 41 और अर्जेंटीना ने 38 मैच जीते हैं जबकि 26 मैच
ड्रॉ छूटे हैं। इन दोनों टीमें के बीच इससे पहले जून 2017 में मैत्री मैच
में मुकाबला हुआ था जिसे अर्जेंटीना ने 1-0 से जीता था।

तब इंटर मिलान की तरफ से खेलने वाले सेंटर बैक मिरांडा ने 93वें मिनट में नेमार के कॉर्नर पर हेडर से गोल दाग दिया। इस चूक के अलावा अर्जेंटीना ने रक्षापंक्ति में बहुत अच्छा खेल दिखाया और ब्राजील के कई प्रयासों को नाकाम किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें