सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

DU छात्रा ने मकान मालिक के बेटे को किडनैप कर मांगे 5 करोड़

DU छात्रा ने मकान मालिक के बेटे को किडनैप कर मांगे 5 करोड़

दक्षिणी दिल्ली के घिटोरनी गांव में नाबालिग भाई के साथ मिलकर दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा ने गुरुवार शाम अपने मकान मालिक के तीन वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने बच्चे को छोड़ने के लिए पांच करोड़ की फिरौती मांगी। हालांकि किसी अनहोनी से पहले ही वसंतकुंज थाना पुलिस ने आरोपी छात्रा और उसके भाई को शुक्रवार को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल मुक्त करा लिया।
पुलिस उपायुक्त देवेन्द्र आर्या के मुताबिक, घिटोरनी गांव निवासी एक युवक का तीन वर्षीय बेटा 11 अक्तूबर की शाम घर के बाहर से गायब हो गया। परिजनों ने करीब दो घंटे तक बच्चे को तलाशा, लेकिन उसके नहीं मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
फोन पर आया बच्चे के अपहरण का मैसेज
पिता के फोन पर मैसेज आया कि उनका बच्चा हमारे पास है, अगर सुरक्षित देखना चाहते हो तो घर के बाहर से पुलिस हटा दो। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी। पुलिसकर्मियों को तुंरत पीड़ित परिवार के घर के पास से हटा दिया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बेनिता मैरी जैकर व अजय पाल सिंह को मामले की जांच सौंपी गई। दोनों अधिकारियों ने एसएचओ वसंतकुंज साउथ संजीव कुमार और एसएचओ वसंतकुंज नॉर्थ रितुराज की आठ टीम बनाईं।


मोबाइल सर्विलांस से पता चला 
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। इसी दौरान आरोपियों ने पीड़ित परिवार के फोन पर व्हाट्सएप कॉलिंग की। इसमें आरोपियों ने बच्चे को छोड़ने के लिए 5 करोड़ की मांग की। परिजनों ने इतने पैसे न होने की बात कही। आरोपी से 50 लाख में बात तय हो गई। इसी दौरान पुलिस टीम ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपियों को घिटोरनी इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छात्रा डीयू से बीकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है।
परिजनों के साथ मिलकर ढूंढ़ने का नाटक करती रही
आरोपी छात्रा ने अपहरण के बाद बच्चे को घिटोरनी इलाके में ही पांच दिन पहले किराये पर लिए एक कमरे में छिपा दिया। इसके बाद दोनों घर आ गए व परिजनों के साथ बच्चे को ढूढ़ने का नाटक करते रहे। बच्चे के न मिलने पर जब पुलिस को फोन किया गया था तो आरोपी परिजनों के साथ ही थी। परिजनों ने पुलिस को फोन किया और पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्रा वहां से अपने कमरे में चली गई और वहां से उसने परिजनों को मैसेज किया और पुलिस को वापस भेजने की बात कही।


...ताकि बच्चा किसी भी हालत में इलाके से बाहर न जा पाए          
पुलिस टीमों को घिटोरनी और इलाके के आसपास की सभी सड़कों पर बैरिकेड लगाकर वाहनों की जांच का काम सौंपा गया, जिससे किसी भी हालत में बच्चा इलाके से बाहर न जा पाए। इसके साथ ही, कुछ पुलिसकर्मियों को बाइक से गश्त पर लगाया गया था। पुलिस की हर टीम के पास बच्चे का फोटो और परिजनों के मोबाइल नंबर दिए थे, जिससे कि अगर किसी भी पुलिस टीम को बच्चे से संबंधित कोई भी जानकारी मिले तो  तुंरत आलाधिकारियों और परिजनों को सूचना दी जा सके।
सौ पुलिसकर्मियों ने 20 घंटे में मासूम को ढूंढ़ निकाला         
फिरौती के लिए अपहृत बच्चे को शिकायत मिलने के बाद 100 पुलिसकर्मियों की आठ टीमों ने 20 घंटे बाद उसे सकुशल मुक्त करा लिया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने इलाके में चल रहे मोबाइल का डाटा निकाला। इसमें से 150 मोबाइल नंबरों की जांच शुरू की। इस दौरान 13 जगहों पर छापेमारी भी की गई। वहीं, सीसीटीवी कैमरे में पुलिस को छात्रा के भाई की फुटेज मिल गई। इससे पुलिस को पुख्ता सबूत मिल गया कि वह वारदात में शामिल है। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।
तीन माह से साजिश रच रहे थे आरोपी बहन-भाई         
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीन माह से वारदात की साजिश रच रहे थे, मगर इससे पहले उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा था।

आठ घंटे बाद आरोपी छात्रा पुलिस के कब्जे में
इंस्पेक्टर संजीव की टीम ने मोबाइल और इंटरनेट की मदद से आरोपी छात्रा के नंबर को ट्रेस किया, लेकिन बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए घिटोरनी इलाके में देर रात को महिला पुलिसकर्मियों की मदद से सादी वर्दी में छापेमारी शुरू की गई। वारदात के करीब आठ घंटे बाद आरोपी छात्रा पुलिस के कब्जे में थी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान गुमराह किया और बताया कि उसका दोस्त वारदात में शामिल है, जो बच्चे को लेकर फरार है। मगर, सीसीटीवी फुटेज के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी टूट गई और उसने बच्चे का पता बता दिया।

 Arrested DU Student kidnapped a 5 year old for ransom in Delhi

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...