बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो
वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। एशिया कप में आराम करने
के बाद विराट कोहली एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे। शिखर धवन से वनडे
टीम की उपकप्तानी छीन ली गई है और रोहित शर्मा को नया उप-कप्तान नियुक्त
किया गया है। एशिया कप के फाइनल में केदार जाधव को हैमस्ट्रिंग इंजुरी हो
गई थी जिसके चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में वह उपलब्ध नहीं
रहेंगे। महेंद्र सिंह धौनी को भी टीम में बरकरार रखा गया है। केएल राहुल,
मनीष पाण्डेय और अंबाती रायुडू टीम में बरकरार हैं। आगामी आॅस्ट्रेलियाई
दौरे को ध्यान में रखते हुए प्रमुख गेंदबाजों को आराम दिया गया है। हम आपको
टीम में हुए बड़े बदलावों के बारे में बता रहे हैं...
बल्लेबाजी
दिनेश कार्तिक को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह युवा रिषभ पंत को शामिल किया गया है। केदार जाधव चोट के कारण टीम में सथान नहीं बना सके हैं। कप्तान विराट कोहली ब्रेक के बाद एक बार फिर से टीम का नेतृत्व संभालेंगे। वहीं रोहित शर्मा उप-कप्तान की भूमिका में होंगे। शानदार फॉर्म में चल रहे ओपनर शिखर धवन के अलावा केएल राहुल को अतिरिक्त ओपनर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। मध्यक्रम में अंबाती रायुडू के साथ महेंद्र सिंह धौनी और मनीष पाण्डेय को रखा गया है। निचले क्रम में आॅलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें