
आपने वैसे तो कई म्यूजियम देखें होंगे लेकिन ऐसा म्यूजियम आप पहली बार देखेंगे। जहां आपको बकवास खाने के सेंपल देखने मिलेंगे। स्वीडन में एक म्यूज़ियम की शुरूआत होने जा रही है जिसका नाम है Disgusting Food Museum यानि घृणित खानों का संग्रहालय। यह म्यूजियम 31 अक्टूबर से खुलने जा रहा है।
जैसा कि नाम से पता चलता है यहां दुनिया के 80 सबसे बकवास फूड रखे जाएंगे। जैसे कि सड़ी हुई शार्क, जो कि आईसलैंड की नेशनल डिश है। चीन का बदबूदार टोफू, पेरू के रोस्टेड सुअर, फिलिपिन्स में सड़कों पर मिलने वाला बतख का फर्टिलाइज़्ड और उबला हुआ अंडा आदि। इस म्यूज़ियम को सैमुएल वेस्ट ने तैयार किया है। वेस्ट इस तरह के संग्रहालय बनाने के लिए जाने जाते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें