सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

DENMARK OPEN: फाइनल में पहुंचीं सायना नेहवाल , सेमीफाइनल मे हारे किदांबी श्रीकांत

DENMARK OPEN: फाइनल में पहुंचीं सायना नेहवाल , सेमीफाइनल मे हारे किदांबी श्रीकांत

Saina Nehwal.jpg

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए डेनमार्क ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया। जबकि किदांबी श्रीकांत को पुरुष एकल के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। सायना ने महिला एकल के सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की ग्रिगोरिया मरिस्का तुनजुंग को 21-11, 21-12 से मात दी। वर्ल्ड नंबर-10 सायना ने वर्ल्ड नंबर-19 तुनजुंग को मात्र 30 मिनट में ही पराजित कर दिया। फाइनल में सायना का सामना वर्ल्ड नंबर-1 चीनी ताइपे की ताई जु यिंग से होगा, जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में चीन की ही बिंगजियाओ को 30 मिनट में ही 21-14, 21-12 से हराया। 
फाइनल में सायना का मुकाबला विश्व नं-1 ताई जु यिंग से होगा
यिंग के खिलाफ सायना का करियर रिकॉर्ड 5-12 का है और ऐसे में खिताब जीतने के लिए भारतीय खिलाड़ी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। यिंग ने इस वर्ष एशियाई खेलों में सायना को हराया था। इससे पहले, सायना ने वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद जापान की खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा को कड़े मुकाबले में 17-21, 21-16, 21-12 से मात देकर सेमीफाइनल में कदम रखा था। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 58 मिनट तक चला। सायना ने आकुहारा को कड़ी टक्कर देते हुए पहले गेम में हारने के बावजूद शानदार वापसी की। दूसरे गेम में भी सायना पिछड़ गई थी लेकिन उन्होंने अपने खेल में सुधार करते हुए गेम को जीत दर्ज की।जापानी खिलाड़ी तीसरे सेट में सायना को बिल्कुल भी टक्कर नहीं दे पाई। 
सेमीफाइनल में किदांबी श्रीकांत को जापानी खिलाड़ी ने दी मात

वहीं, पुरुष एकल के सेमीफाइनल में श्रीकांत को हार का सामना करना पड़ा। दूसरी सीड जापान के केंतो मोमोटा ने भारतीय खिलाड़ी को एकतरफा मुकाबले में 21-16, 21-12 से करारी शिकस्त दी। दोनो खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 42 मिनट तक चला। मोमोटा ने मैच की शुरूआत से ही दमदार खेल दिखाया और श्रीकांत पर दबाव बनाया। पहले गेम में श्रीकांत ने जापानी खिलाड़ी को थोड़ा पेरशान किया लेकिन दूसरे गेम में अपने खेल को बेहतर नहीं कर पाए। श्रीकांत ने शुक्रवार देर रात हमवतन समीर वर्मा को बेहद कड़े मुकाबले में 22-20, 19-21, 23-21 से मात देकर टूनार्मेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में टॉप सीड युकी फुकुशिमा और सयाका हिरोता से शिकस्त झेलनी पड़ी।

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...