Denmark Open 2018: सायना और श्रीकांत सेमीफाइनल में पहुंचे
10वीं रैंकिंग वाली सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन के महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके अलावा भारत के किदांबी श्रीकांत ने हमवतन समीर वर्मा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

डेनमार्क ओपन में दो भारतीय खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। महिला सिंगल्स में सायना नेहवाल ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को 58 मिनट तक चले मुकाबले पहला गेम गंवाने के बाद हराया। ओकुहारा की रैंकिंग नंबर-7 है। सायना ने 17-21 से पहला गेम गंवाया, लेकिन इसके बाद उन्होंने 21-16 और 21-12 से लगातार दो गेम जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। वहीं मेंस सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत ने हमवतन समीर वर्मा को 1 घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में 22-20, 19-21, 23-21 से हराया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें