बैठक में ऑस्ट्रेलिया दौरे के रोडमैप तैयार करने पर भी चर्चा होगी टीम में नहीं चुने जाने पर नायर-विजय ने चयन समिति पर लगाए थे आरोप Dainik Bhaskar Oct 09, 2018, 08:44 PM IST नई दिल्ली. भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली के साथ चयन समिति जब 10 अक्टूबर को प्रशासकों की समिति (सीओए) के साथ बैठक करेगी तो उसमें खिलाड़ियों और चयनकर्ताओं के बीच संवादहीनता के मुद्दे के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे का रोडमैप तैयार करने पर भी चर्चा होगी। बैठक हैदराबाद में होगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट भी हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में 12 अक्टूबर से खेला जाना है। बैठक में टीम इंडिया के उप कप्तान अंजिक्य रहाणे भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए आचार संहिता का भी उठेगा मुद्दा बैठक में केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए आचार संहिता और अतिरिक्त सपोर्ट स्टाफ की जरूरत जैसे कुछ मूल मुद्दों पर भी चर्चा होगी। हालांकि बड़ा मामला टीम प्रबंधन, चयनकर्ताओं और बाहर किए गए खिलाड़ियों के बीच संवादहीनता का है। हाल ही में, करुण नायर और मुरली विजय ने दावा किया था कि टीम प्रबंधन या चयनकर्ताओं में से किसी ने भी उनसे टीम से बाहर किए जाने को लेकर कोई संवाद नहीं किया। हालांकि, उनके इस आरोप को सीओए प्रमुख विनोद राय और चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने सिरे से खारिज कर दिया था। प्रसाद ने तो यह भी कहा था कि उनके सहयोगी देवांग गांधी ने संबंधित खिलाड़ियों से इस मुद्दे पर चर्चा भी की थी। वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस मामले में कुछ भी कहने से परहेज किया था। हालांकि, विजय और नायर की चयन समिति के खिलाफ इस तरह की सार्वजनिक बयानबाजी केंद्रीय-अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए बनी ‘आचार संहिता’का उल्लंघन है। बीसीसीआई के एक पदाधिकारी ने मंगलवार को बताया, ‘निश्चित ही, बैठक में यह मामला उठाया जाएगा। बीसीसीआई इस पर कायम है कि विजय ने सही तस्वीर पेश नहीं की। गांधी ने टीम मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम की मौजूदगी में विजय को लेकर चयनकर्ताओं ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी।’ बैठक में क्या कोहली की उस मांग पर फैसला लिया जाएगा, जिसमें भारतीय कप्तान ने पूरे विदेशी दौरे के दौरान अपनी पत्नियों को साथ ले जाने की मंजूरी की बात कही थी, के सवाल पर पदाधिकारी ने कहा, ‘यह असंभव है। पूरे दौरे के दौरान पत्नियों को मंजूरी देने की अभी नहीं मंजूर की जा रही है।’ पदाधिकारी ने बताया कि हैदराबाद में होने वाली बैठक का मुख्य मुद्दा ऑस्ट्रेलिया दौरा होगा। इस दौरे की शुरुआत 21 नवंबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज के साथ होगी। हालांकि, विशेष चर्चा छह दिसंबर से शुरू होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज पर होगी।
- नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों के शेयरों में 17% तक बढ़त
- आरबीआई और एसबीआई के फैसलों से बाजार में तेजी
- आरबीआई 12,000 करोड़ रुपए के बॉन्ड खरीदेगा
- एसबीआई एनबीएफसी के 45,000 करोड़ रु के असेट खरीदेगा
एनएसई पर आईटी को छोड़ सभी इंडेक्स में तेजी
-
बीएसई के 19 में से 17 सेक्टर इंडेक्स में बढ़त
दर्ज की गई। कैपिटल गुड्स इंडेक्स करीब 4% चढ़ा। कंज्यूमर गुड्स, फाइनेंस
और बैंकिंग इंडेक्स में 3% से ज्यादा उछाल आया। एनएसई पर आईटी को छोड़ सभी
इंडेक्स फायदे में रहे।
-
एनएसई के टॉप-5 गेनर
शेयर बढ़त बजाज फिनसर्व 10.15% बजाज फाइनेंस 9.52% जी एंटरटेनमेंट 7.44% आयशर मोटर्स 7.37% एक्सिस बैंक 6.50% -
एनएसई के टॉप-5 लूजर
शेयर गिरावट इन्फ्राटेल 2.93% इन्फोसिस 2.42% टीसीएस 2.29% एचसीएल टेक 1.64% विप्रो 1.48% -
विश्लेषकों के मुताबिक आरबीआई के सरकारी बॉन्ड
खरीद के फैसले से बाजार में सेंटीमेंट सुधरे। त्योहारी सीजन में फंड की कमी
ना हो, इसके लिए आरबीआई गुरुवार को 12,000 करोड़ रुपए के बॉन्ड खरीदेगा।
-
एसबीआई ने मंगलवार को नॉन बैंकिंग फाइनेंस
कंपनियों (एनबीएफसी) के 45,000 करोड़ के एसेट खरीदने का ऐलान किया। इससे
एनबीएफसी के शेयरों में उछाल आया। दीवान हाउसिंग फाइनेंस कंपनी का शेयर 17%
चढ़ गया।
-
डॉलर के मुकाबले रुपए में सुधार से भी बाजार को
सहारा मिला। रुपया बुधवार को 23 पैसे मजबूत हुआ। मंगलवार को यह 74.39 के
सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था।
-
बंधन बैंक का मुनाफा 47% बढ़ा, शेयर में 6% तेजी
बंधन बैंक का मुनाफा जुलाई-सितंबर तिमाही में 487.65 करोड़ रुपए रहा। यह सालाना आधार पर 47.28% ज्यादा है। पिछले साल जुलाई-सितंबर में 331.09 करोड़ का फायदा हुआ था। नतीजों के बाद बैंक के शेयर में तेजी आई। यह 5.60% ऊपर 512.05 रुपए पर बंद हुआ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें