सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड: जब्त फाइलों में CBI को मिलीं बड़ी गड़बड़ियां

बालिका गृह व स्वाधार गृह से जब्त सात बंडल फाइलों को सीबीआई की टीम बुधवार को कैंप कार्यालय में दिन भर खंगालती रही। कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं को फोकस कर गहनता से जांच की जा रही है। सूत्रों की मानों तो फाइलों की प्रारंभिक जांच में ही कई बड़ी गड़बड़ियां सीबीआई को मिलीं हैं। टीम समेकित रिपोर्ट तैयार कर निकट भविष्य में कोर्ट, ईओयू, ईडी व अन्य एजेंसियों को भी भेज सकती है। ताकि, हर स्तर से बालिका गृह में यौन उत्पीड़न मामले की जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई हो सके।

मंगलवार को सीबीआई के डीआईजी के नेतृत्व में दो टीमों ने साहू रोड स्थित बालिक गृह व भारत माता लेन स्थित स्वाधार गृह में लगभग आठ घंटे तक छानबीन की थी। फाइलों का पुलिंदा जब्त किया गया था जिसे सात बंडलों में बांध सीबीआई टीम कैंप कार्यालय ले गई थी। सूत्रों की मानें तो टीम समाज कल्याण विभाग से संस्था को मिलने वाले अनुदान के संबंध में गहनता से छानबीन कर रही है।
पिछले 24 घंटे से जारी जांच-पड़ताल के संबंध में अभी सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बताया जा रहा है कि जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए हर संभव गोपनीयता बरती जा रही है।
मालूम हो कि, 27 जुलाई को सीबीआई ने बालिका गृह यौन उत्पीड़न कांड को लेकर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। इससे पूर्व पुलिस ने ब्रजेश ठाकुर सहित 10 को जेल भेजा था। वहीं सीबीआई जांच शुरू होने के बाद जिला बाल संरक्षण इकाई की तत्कालीन सहायक निदेशक रोजी रोनी सहित पांच लोगों को कोर्ट में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेजा है। इससे पूर्व सभी से रिमांड पर लेकर लंबी पूछताछ हो चुकी है। एक सफाईकर्मी गौरव कुमार उर्फ मोटू से पूछताछ जारी है।  
ब्रजेश ठाकुर की जमीन की रिपोर्ट आयकर विभाग को गई
बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर की संपत्ति की जांच आयकर विभाग भी कर रहा है। आयकर विभाग ने बीते दिनों निबंधन विभाग से ब्रजेश ठाकुर की संपत्ति जानकारी मांगी थी। ब्रजेश के अलावा उसकी संस्था के नाम पर खरीदी गई जमीन की भी जानकारी आयकर विभाग ने निबंधन विभाग से मांगी थी। निबंधन कार्यालय ने आयकर विभाग को ब्रजेश व उसकी संस्था के नाम खरीदी गई जमीन की जानकारी उपलब्ध करा दिया है। हाल के दो वर्षों में खरीदी गई जमीन की छानबीन आयकर टीम कर रही है।


cbi

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...