फुटबॉल के दो बड़े सितारे लियोनल मेस्सी और नेमार काफी अच्छे दोस्त हैं।
मेस्सी इंटरनेशनल फुटबॉल से इन दिनों दूर हैं और ऐसे में नेमार को उम्मीद
है कि जल्द ही मेस्सी अर्जेंटीना की नेशनल टीम में वापसी करेंगे। नेमार ने
कहा कि इंटरनेशनल फुटबॉल जगत से मेस्सी का नदारद रहना निराशाजनक है।

गौरतलब है कि मंगलवार को सउदी अरब में अर्जेंटीना का सामना ब्राजील से एक दोस्ताना मैच में होगा और नेमार को उम्मीद है कि उनकी भिड़ंत बार्सिलोना के अपने पूर्व साथी खिलाड़ी से होगी। नेमार ने कहा, 'ये निराशाजनक है। मेस्सी का मैदान पर रहना जरूरी है। जितना मेस्सी खेलते रहेंगे, उतना ही ये फुटबॉल प्रेमियों के लिए अच्छा होगा।'

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें