बॉलीवुड एक्टर
शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' रिलीज हो गई
है। लाइव हिन्दुस्तान ने शाहिद कपूर से खास बातचीत की थी और इस दौरान शाहिद
ने कई बातें बताईं। बता दें कि शाहिद कपूर को इस फिल्म को करने के लिए
मीरा राजपूत ने ही कहा था। शाहिद ने कहा, 'मीरा को मैंने कहा था कि देखो
तुमने मुझे कहा था इस फिल्म को करो क्योंकि ये सबजेक्ट अच्छा है। ये एक
सीरियस मुद्दा है जिसके बारे में लोग ज्यादा जाग्रुक नहीं हैं। तो मैंने
मीरा से कहा कि ये मेरे से ज्यादा तुम्हारी फिल्म है।'
शाहिद ने आगे बिजली के इश्यू पर कहा कि हमारे देश में बिजली का बहुत इश्यू है। गांव में बल्ब भी नहीं है और कई जगहों पर तो बिजली के बिल इतने आते हैं कि लोग उतने पैसे नहीं दे पाते। शाहिद ने ये भी बताया कि वो खुद भी बिजली बिल के ऑफिस गए हैं जब उनका कोई बिल इश्यू होता था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें