सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मनु भाकर ने स्वर्ण जीता, ओलिंपिक स्तर पर गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनीं



  • भारतीय निशानेबाज का इस साल यह छठा गोल्ड मेडल
  • सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चैम्पियन बनने वाली पहली शूटर
  • मनु इस टूर्नामेंट में भारतीय दल की ध्वजवाहक भी थीं


ब्यूनस आयर्स. यूथ ओलिंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को 15 साल के जेरेमी लालरिनुंगा के भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने के बाद मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में पीला तमगा हासिल किया। मनु ओलिंपिक स्तर पर स्वर्ण जीतने वाली भारत की पहली महिला शूटर हैं। उनसे पहले सीनियर या जूनियर वर्ग में भारत ने कभी कोई स्वर्ण पदक नहीं जीता था। यूथ ओलिंपिक के इतिहास में भी शूटिंग में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। भारत के इस टूर्नामेंट में अब दो स्वर्ण और तीन रजत समेत पांच पदक हो गए हैं। वह पदक तालिका में तीसरे नंबर पर है।

छह महीने बाद जीता दूसरा गोल्ड

  1. मनु भाकर ने फाइनल में 236.5 का स्कोर किया और पहले स्थान पर रहीं। वे क्वालिफाइंग राउंड में भी 576 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही थीं। 16 साल की यह निशानेबाज अप्रैल में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही थी।
  2. हालांकि, जकार्ता एशियाई खेलों में वे पदक जीतने से चूक गईं थीं। मनु इस साल आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल की निजी और टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में रूस की इयाना एनिना ने 235.9 अंक के साथ रजत और जॉर्जिया की नीनो खुत्सीबेरिड्ज ने 214.6 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।
  3. इस साल मनु भाकर के स्वर्ण पदक

    1- एक से 12 मार्च तक मैक्सिको के गुआडालाजारा में हुई आईएसएसएफ वर्ल्ड चैम्पियनशिप में व्यक्तिगत और टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।
    2- मार्च में ही ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए आईएसएसएफ जूनियर विश्वकप में अलग-अलग कैटेगरी में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
    3- अप्रैल में गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल में देश को सोना दिलाया। अक्टूबर में यूथ ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीता।
  4. भारत की पुरुष हॉकी टीम की जीत की हैट्रिक

    वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने केन्या को 7-1 से हराया। भारतीय टीम की यह लगातार तीसरी जीत है। भारत की जीत में सुदीप चिरमाको (5वें और 10वें), रबिचन्द्र मोइरन्ग्थेम (5वें और 11वें), विवेक सागर प्रसाद (8वें), संजय (14वें) और राहुल कुमार राजभर (17वें मिनट) ने गोल दागे। केन्या की ओर से इकलौता गोल सातवें मिनट में ओलांडा ओमा ने किया। भारत का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से गुरुवार को होगा।
  • Indian shooter Manu Bhaker wins gold 10m Air Pistol in Youth Olympics

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...