दिल्ली में रहने वाली एक किशोरी ने गुरुग्राम के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत दिल्ली पुलिस को दी थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर गुरुग्राम पुलिस को भेजी है। पुलिस ने बुधवार को पीड़िता की शिकायत पर बाल यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना आठ अक्टूबर की है। दिल्ली पुलिस की ओर से भेजी गई जीरो एफआईआर गुरुग्राम पुलिस को मंगलवार शाम को मिली।
महिला थाना पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय किशोरी मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और यहां अपने परिवार के साथ दिल्ली के एक इलाके में रहती है। वह अपनी मां के साथ कोठियों में कामकाज करती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें