त्योहारी
मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 200 रुपये मजबूत होकर
32,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी भी 350 रुपये उछलकर
39,750 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।
कारोबारियों ने कहा कि जारी व्यापार युद्ध
के बीच चीन की आर्थिक वृद्धि दर कम पड़ने के संकेत से नरम हुए एशियाई
बाजार के कारण वैश्विक स्तर पर तेजी से सोना मजबूत हुआ है। वैश्विक बाजार
में सिंगापुर में सोना 0.53 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1,225 डॉलर प्रति औंस पर
रहा।
चांदी भी 0.48 प्रतिशत मजबूत होकर 14.75
डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। त्योहारी मांग की पूर्ति के लिए घरेलू आभूषण
कारोबारियों की मांग आने से भी सोना-चांदी को मजबूती मिली।
दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और
99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200-200 रुपये मजबूत होकर क्रमश: 32,250
रुपये और 32,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। आठ ग्राम वाली गिन्नी
भी 100 रुपये मजबूत होकर 24,700 रुपये पर रही।
चांदी हाजिर में 350 रुपये की तेजी देखी गई और यह 39,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 345 रुपये मजबूत होकर 39,260 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें