असम रेजिमेंट ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए रविवार को खेले गए
क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में डीपीएस एल्डिको को 5-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में
जगह बनाई। इसके अलावा एएमसी, ड्रैगन क्लब और स्टेट यूनाइटेड ने शानदार जीत
दर्ज करते हुए अंतिम चार में पहुंची।
लामार्ट कॉलेज के पोलो ग्राउंड पर हो रही हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में एएमसी ने कैंट स्पोर्टिंग को 2-0 से हराया। एएमसी की ओर से एएल बहादुर ने 49वें कौशल ने 57वें मिनट में गोल किया।
टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में असम रेजिमेंट ने डीपीएस एल्डिाको को एकतरफा 5-0 से रौंद दिया। असम की ओर से जामहिया ने 21वें, एलपी राय ने 36वें, सनहल ने 46वें, मोंथल ने 59वें और बहादुर ने 61वें मिनट में गोल दागे।
वहीं ड्रैगन क्लब की टीम ने मिलानी क्लब को रोमांचक मुकाबले में 3-0 से हराया। ड्रैगन क्लब की ओर से अजीत ने 16वें और 33वें मिनट में गोल किए, जबकि प्रशांत ने 55वें मिनट में गोल कर टीम को विजय दिलाई।
टूर्नामेंट के अन्तिम क्वॉर्टर फाइनल मैच में स्टेट यूनाइटेड ने ब्रॉयन इलेवन को टाई-बेकर में 5-4 से हरा दिया।
लामार्ट कॉलेज के पोलो ग्राउंड पर हो रही हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में एएमसी ने कैंट स्पोर्टिंग को 2-0 से हराया। एएमसी की ओर से एएल बहादुर ने 49वें कौशल ने 57वें मिनट में गोल किया।
टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में असम रेजिमेंट ने डीपीएस एल्डिाको को एकतरफा 5-0 से रौंद दिया। असम की ओर से जामहिया ने 21वें, एलपी राय ने 36वें, सनहल ने 46वें, मोंथल ने 59वें और बहादुर ने 61वें मिनट में गोल दागे।
वहीं ड्रैगन क्लब की टीम ने मिलानी क्लब को रोमांचक मुकाबले में 3-0 से हराया। ड्रैगन क्लब की ओर से अजीत ने 16वें और 33वें मिनट में गोल किए, जबकि प्रशांत ने 55वें मिनट में गोल कर टीम को विजय दिलाई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें