इस एक्ट्रेस ने साजिद को लेकर कहा कुछ ऐसा कि भाई फरहान अख्तर ने तुरंत दिया ये जवाब
#मीटू आंदोलन के जरिए बॉलीवुड में यौन शोषण को लेकर कई शॉकिंग मामले सामने आ रहे हैं। इन्ही में एक नाम साजिद खान का भी है। साजिद पर अदाकारा सलोनी चोपड़ा और एक पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साजिद खान पर लगे आरोपों के बाद उनकी बहन फराह खान और भाई फरहान अख्तर ने कहा था कि साजिद ने जो गलतियां की हैं उनका हर्जाना उनको भुगतना पड़ेगा और इस मामले को सुनकर पूरा परिवार सदमे मे है।अब एक्ट्रेस अमृतापुरी ने साजिद और उनके परिवार को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जो फरहान को अच्छा नहीं लगा। दरअसल, अमृतापुरी ने ट्वीट कर लिखा, 'ये हर कोई जानता है कि साजिद खान महिलाओं के साथ किस तरह बदतमीजी करते हैं। मुझे भी लोगों ने इस बारे में आगाह किया था कि जब मैं साजिद से मिलूं तो थोड़ा बचकर रहूं। मुझे तो इस बात पर यकीन नहीं हो रहा कि उनके परिवार वाले इससे कैसे शॉक हो रहे हैं। उन्हें साजिद के बारे में पहले से पता होना चाहिए।'
अमृतापुरी के इस ट्वीट पर फरहान अख्तर ने कहा, 'मैं आपके इस बयान से नाराज हूं कि मुझे और मेरे परिवार को साजिद की हरकतों के बारे में पता था। मैं आपके गुस्से का सम्मान करता हूं लेकिन आपके दिमाग में जो चल रहा है वो सही नहीं है।'
फराह खान ने दिया था ये रिएक्शन
फराह ने ट्वीट किया था, 'परिवार के लिए यह दुखद है। हमें कुछ बेहद जटिल मुद्दों से निपटना होगा। अगर मेरे भाई ने ऐसा कुछ किया है, तो उसे प्रायश्चित करना होगा। मैं किसी भी तरह ऐसे व्यवहार का समर्थन नहीं करती और उस हर महिला के साथ खड़ी हूं जिसे पीड़ा पहुंची है।'

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें