सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एनडी तिवारी के पार्थिव शरीर का आज शाम तक कर सकेंगे आखिरी दर्शन, कल होगा अंतिम संस्कार

एनडी तिवारी के पार्थिव शरीर का आज शाम तक कर सकेंगे आखिरी दर्शन, कल होगा अंतिम संस्कार

एनडी तिवारी के पार्थिव शरीर का आज शाम तक कर सकेंगे आखिरी दर्शन, कल होगा अंतिम संस्कार
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी (एनडी तिवारी/ ND Tiwari Dies) का निधन 93 वर्ष की आयु में गुरुवार को के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में हुआ। एनडी तिवारी का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। गुरुवार को एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर ने जानकारी दी कि पार्थिव शरीर को तिलक मार्ग स्थित उनके निवास स्वतंत्रत सदन ले जाया जाएगा। इसके बाद एयर एम्बुलेंस से लखनऊ लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी बात हुई है। यहां विधानसभा में अंतिम दर्शन के बाद एनडी तिवारी के पार्थिव शरीर को उत्तराखंड के पंतनगर ले जाया जाएगा। वहीं, उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पीएम पद के थे दावेदार

1991 के चुनाव में वे प्रधानमंत्री पद के दावेदार थे। लेकिन दुर्भाग्य से किस्मत ने साथ नहीं दिया और वे नैनीताल संसदीय सीट से लोक सभा का चुनाव मात्र 800 वोट से हार गए। इस पर प्रधानमंत्री की कुर्सी नरसिम्हा राव को मिली। 1994 में कांग्रेस से उनके मतभेद गहरा गए। इस पर कांग्रेस से इस्तीफा देकर वरिष्ठ कांग्रेसी अर्जुन सिंह व कुछ सांसदों को साथ लेकर उन्होंने आल इंडिया इंदिरा कांग्रेस (तिवारी) के नाम से नई पार्टी खड़ी कर दी।
कांग्रेस की कमान सोनिया गांधी के संभालने के बाद वे दो साल के भीतर ही कांग्रेस में शामिल हो गए। 1996 के लोक सभा चुनाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन तिवारी चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंच गए। 1999 में फिर से वे लोकसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। 

ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे

20 सिंतबर 2017 को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद एनडी तिवारी को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद से ही उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई थी। हालांकि ब्रेन स्ट्रोक का सफल इलाज होने के बाद एनडी तिवारी की फिजियोथैरेपी डॉ. जेडी मुखर्जी की निगरानी में शुरू हुई थी। कुछ दिन फिजियोथैरेपी चलने के बाद अचानक से उनकी तबियत खराब हो गई और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा। 
एनडी तिवारी एवं उनके परिवार से मुलाकात के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित तमाम राजनीतिक हस्तियां अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले दो महीने से एनडी तिवारी अचेत अवस्था में थे। उनके शरीर में सूजन होने से क्रिटिनाइन का स्तर काफी बढ़ गया था। इसके चलते डॉक्टरों ने डायलिसिस देना शुरू किया। 
qND tiwari


दो राज्यों के मुख्यमंत्री रहे हैं तिवारी

स्वर्गीय एनडी तिवारी का जन्म नैनीताल के बलौटी गांव में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई के बाद वे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी गए, जहां से उन्होंने राजनीति शास्त्र में एमए और फिर एलएलबी की। वह 1947 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। नारायण दत्त तिवारी देश के पहले ऐसे राजनीतिज्ञ थे, जिन्हें दो-दो राज्य का मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त हुआ।

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...