भारतीय
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को एक विशेष बुलेटिन में कहा कि
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर चक्रवाती तूफान
तितली में बदल गया है। यह तूफान ओडिशा-आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र की ओर
बढ़ रहा है।
आईएमडी ने बुधवार और गुरुवार को ओडिशा के
कई स्थानों पर भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश का
पूर्वानुमान व्यक्त किया है। राज्य में रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम
विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती तूफान पिछले छह घंटे में आठ
किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ा। आईएमडी
के मुताबिक तितली ओडिशा में गोपालपुर से करीब 560 किलोमीटर दक्षिण पूर्व
में और आंध्र प्रदेश में कलिंगपट्नम से 480 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व
में है।
बताया जा रहा है कि बुधवार तक यह तूफान ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है। इसके बाद ओडिशा के कई जिलों को हाईअलर्ट पर खा गया है। तूफान के दस्तक देने के बाद भारी बारिश हो सकती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें