ऋषि कपूर से मिलने पति गोल्डी और ननद सृष्टि के साथ पहुंचीं सोनाली बेंद्रे, साथ थीं प्रियंका चोपड़ा ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर तो हैं, लेकिन बेटा रनबीर कपूर नजर नहीं आया।
बॉलीवुड डेस्क. अमेरिका
में इलाज करा रहे ऋषि कपूर से मिलने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और सोनाली
बेंद्रे पहुंचीं। सोशल मीडिया पर ऋषि के साथ उनके फोटो वायरल हो रहे हैं।
ऋषि इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं, बीमारी के चलते वे मां कृष्णा राज कपूर के
अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो सके थे।
प्रियंका ने लिखा मैसेज :
ऋषि के साथ प्रियंका ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- "आप दोनों को एक साथ
देख कर काफी अच्छा लगा। आप दोनों ऐसे ही हंसते और मुस्कुराते
रहिए।" दूसरी फोटो में ऋषि-नीतू, सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल और ननद
सृष्टि बहल भी नजर आ रही हैं।
नहीं दिखे रनबीर : इनमें
से किसी भी फोटो में रणबीर कपूर अपने पेरेंट्स के साथ नहीं दिख रहे हैं।
बात अगर ऋषि की बीमारी की करें तो इसे लेकर कई कयास लगाए जा रहा हैं कि
उन्हें तीसरी स्टेज का कैंसर है लेकिन इसके बारे अभी कोई पुष्टि नहीं हुई
है। हालांकि सोनाली इन दिनों न्यूयॉर्क में मेटास्टैटिक कैंसर का इलाज करा
रही हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें