सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सबरीमाला पर संग्राम : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज हड़ताल का ऐलान

केरल सरकार के रुख और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सबरीमाला सरंक्षण समिति एवं सबरीमाला कर्म समिति ने गुरुवार को हड़ताल का आह्वान किया है। यह हड़ताल सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी। इसका समर्थन भाजपा की  केरल इकाई ने भी किया है। इसके अलावा प्रवीण तोगड़िया के नवगठित संगठन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद भी संगठन के फैसले के साथ है।
प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भी: सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश देने के खिलाफ आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों में भाजपा और कांग्रेस के भी कई सदस्य शामिल हैं। विरोध स्वरूप ‘नामजपा’ (प्रार्थना) कर रहे लोगों को पुलिस द्वारा हटाए जाने के बाद भाजपा नेताओं का समूह उसी स्थान पर नामजपा शुरू कर दी। इसके नेतृत्व भाजपा के राज्य महासचिव के सुंरेंद्रन, एम टी रमेश और शोभा सुरेंद्रन ने किया। वहीं केरल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के. सुधाकरण ने निलाकल में विरोध कर रहे लोगों का नेतृत्व किया और श्रद्धालुओं के साथ एकजुटता दिखाई।


यह हिंदू नवजागरण और हिंदू रूढ़िवाद के बीच की लड़ाई :  भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सबरीमला मुद्दे को हिंदू नवजागरण और हिंदू रूढ़िवाद के बीच एक लड़ाई के रूप में बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, हमारा संगठन विराट हिंदुस्तान समागम कानून के शासन के पक्ष में है और हमें कानून से पहले समानता बनाए रखनी चाहिए।
विरोध के चलते बिना दर्शन लौटी महिला 
विरोध के चलते आंध्रप्रदेश की एक महिला को भगवान अयप्पा स्वामी के दर्शन किए बिना लौट आई। पूर्वी गोदावरी जिला निवासी माधवी शीर्ष अदालत के फैसले के बाद सबरीमला पहाड़ी पर चढ़ने वाली पहली प्रतिबंधित आयु वर्ग की महिला है। माधवी बुधवार सुबह परिवार के साथ मंदिर पहुंचने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई थी। लेकिन अयप्पा सेना के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और वापस जाने को कहा।

पुजारी का परिवार हिरासत में 
पुलिस ने सुबह महिला यात्रियों का रास्ता रोक रहे कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। इनमें कुछ पुजारी और उनके परिवार के सदस्य शामिल है। मंदिर के संरक्षक पंडालम शाही परिवार के कुछ सदस्यों को भी हिरासत में लेने की खबर है।
Symbolic Image

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...