सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजस्थान, ओडिशा समेत इन राज्यों में मंडराया जीका वायरस का खतरा, अलर्ट जारी

राजस्थान, ओडिशा समेत इन राज्यों में मंडराया जीका वायरस का खतरा, अलर्ट जारी

राजस्थान, गुजरात, ओडिशा समेत कई राज्यों में मरीज मिलने के बाद अब जमशेदपुर में भी जीका वायरस का खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य मुख्यालय रांची के आदेश पर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूर्वी सिंहभूम में भी जीका वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
 दरअसल जीका वायरस एडीसी मच्छर से फैलने वाली बीमारी है और राज्य में मच्छरजनित बीमारियों का सर्वाधिक प्रकोप जमशेदपुर में ही होता है। इसलिए इतने एहतियात बरते जा रहे हैं।
अस्पतालों को निर्देश: जिला सर्विलांस विभाग की ओर से जिले के सभी अस्पतालों को आदेश जारी किया गया है कि अगर जीका वायरस का कोई मरीज आता है तो स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिकता से सूचना दी जाये।
स्टेशन पर लगेगा जांच शिविर : दुर्गा पूजा को लेकर शहर में सैलानियों की आवक काफी बढ़ जाती है। ऐसे में जीका वायरस के प्रकोप के मद्देनजर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच शिविर लगाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही राजस्थान, गुजरात व ओडिशा से आने वाले यात्रियों की विशेष जांच करने का आदेश दिया गया है।
होगा व्यापक छिड़काव : जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल ने बताया कि जीका वायरस एडीसी मच्छर द्वारा काटने से फैलता है। ऐसे में वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए सभी स्थानों पर व्यापक पैमाने पर छिड़काव करने व सर्च अभियान चलाने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल अबतक जिले में एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। पर सभी एहतियात बरते जा रहे हैं।


जीका वायरस बेहद खतरनाक : जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल ने बताया कि जीका वायरस बेहद खतरनाक होता है। अगर यह किसी गर्भवती महिला को होता है तो यह स्वयं ही उसके गर्भस्थ शिशु को भी हो जाता है। जिससे बच्चे के सिर का विकास रूक सकता है और वर्टिकली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन भी सकता है। इसलिए अगर किसी भी प्रकार का लक्षण दिखता है तो गर्भवती महिला इसकी तुरंत जांच करवाएं। ताकि जच्चा-बच्चा दोनों को बचाया जा सके।
बीमारी : जीका वायरस
कारण : आरएनए वायरस ग्रसित एडीज मच्छर द्वारा दिन के वक्त में काटने से
लक्षण : बुखार, रैसेज, कंजक्टिवाइटिस (आंख आना), मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना व सिर दर्द
बचाव : सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें, किसी भी स्थान पर जलजमाव न होने दें, बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

 zika virus alert

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...