सर्जिकल स्ट्राइक में नष्ट आतंकी कैंप इमरान सरकार में फिर सक्रिय
सीमा पार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकियों के 100 से ज्यादा लांचिंग पैड मौजूद हैं। इनके जरिए कश्मीर में हमले और घुसपैठ की साजिश रची जा रही है। खुफिया एजेंसियों की ताजा जानकारी बीएसएफ सहित अहम सुरक्षा एजेंसियों से साझा की गई है। खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीओके में नए आतंकी अड्डे बनाने का सिलसिला जारी है। इमरान सरकार आने के बाद कई नए लांचिंग पैड सीमा पार बनाए गए हैं।
खुफिया तंत्र से जुड़े आतंकी कैंप
सुरक्षाबल से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जिन आतंकी ढांचों को नष्ट किया गया था उनकी जगह नए अड्डे बनाने के साथ पाक एजेंसियों ने आतंकियों की सुरक्षा के लिए उनको खुफिया जानकारी तंत्र से भी जोड़ा है। आतंकियों को खुफिया एजेंसी लगातार इनपुट दे रही है। पाक रेंजर्स भी उनकी मदद कर रहे हैं।
पाक सेना को सर्जिकल स्ट्राइक का डर
सुरक्षा एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने कहा कि पाक सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई को डर है कि भारतीय सेना फिर से सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए आतंकी अड्डों पर हमले करके उन्हें नष्ट कर सकती है इसलिए लगातार उनसे खुफिया जानकारी साझा की जा रही है। भारतीय एजेंसियों ने कुछ फोन कॉल इंटरसेप्ट की हैं जिनमें पाकिस्तानी पक्ष का डर सामने आया है। एक अधिकारी ने कहा कि सर्जिकल सट्राइक पाकिस्तानी पक्ष इस तरह की तैयारियां कर रहा है जिससे उनका खौफ सामने आया है।
निगरानी बढ़ा रहा है पाक

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें