ग्वालियर. विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा
के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 9 अक्टूबर को करीब 10 घंटे के लिए अंचल के
दौरे पर आ रहे हैं। अंचल में शाह का यह पहला दौरा है। खास बात यह है कि
उनका यह दौरा पूर्व केंद्रीय मंत्री आैर प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान
समिति के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर, शिवपुरी आैर गुना
पर केंद्रित है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ
रहेंगे।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री और मध्यप्रदेश के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी 11 बजे विशेष विमान से ग्वालियर आएंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक शाह सुबह 11 बजे विशेष विमान से ग्वालियर आएंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से 11.15 बजे शिवपुरी रवाना होंगे। वहां पालक-संयोजक सम्मेलन को संबोधित करने के बाद दोपहर 2.30 बजे गुना के लिए रवाना होंगे। वहां रोड शो करने के बाद शाम 5.45 बजे ग्वालियर लौटेंगे। शाम 6.30 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि आैर 7 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया की छत्री पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद 7.30 बजे मेला के संस्कृति गार्डन में युवा सम्मेलन में पहुंचेंगे। रात 8.45 बजे ग्वालियर से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
ग्वालियर में यह कार्यक्रम : शाह मंगलवार को शाम 5.45 बजे गुना से लौटकर तीन घंटे तक ग्वालियर में रहेंगे। शहर में उनके तीन कार्यक्रम हैं। सबसे पहले वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सिंधिया की छत्री पर पहुंचकर राजमाता विजयाराजे सिंधिया की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों के लिए 15-15 मिनट तय किए गए हैं। इसके बाद मेला के संस्कृति गार्डन में आयोजित युवा सम्मेलन में पहुंचेंगे। वहां एक घंटे तक युवाआें के बीच रहेंगे।
शाह शाम 6.30 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंचेंगे। यहां से 7 बजे अम्मा महाराज की छत्री पर पहुंचकर राजमाता विजयाराजे सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यहां पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया उनकी अगवानी करेंगी। यहां से शाह सीधे संस्कृति गार्डन पहुंचेंगे।
एयरपोर्ट से सिटी सेंटर, एजी पुल होते हुए गुजरेगा काफिला : शाह
का काफिला निकलने से 5 मिनट पहले ट्रैफिक रोका जाएगा। पहले एयरपोर्ट से
पड़ाव ब्रिज होते हुए काफिला निकलना था। लेकिन इस रूट पर शाम के समय अधिक
ट्रैफिक रहता है, इसलिए सिटी सेंटर से एजी पुल के नीचे होते हुए लक्ष्मीबाई
समाधि स्थल का रूट तय किया गया, जिससे लोगों को कम से कम असुविधा हो।
सोमवार को एसपी नवनीत भसीन ने पुलिस अधिकारियों के साथ तीनों स्थलों का
जायजा लिया।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री और मध्यप्रदेश के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी 11 बजे विशेष विमान से ग्वालियर आएंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक शाह सुबह 11 बजे विशेष विमान से ग्वालियर आएंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से 11.15 बजे शिवपुरी रवाना होंगे। वहां पालक-संयोजक सम्मेलन को संबोधित करने के बाद दोपहर 2.30 बजे गुना के लिए रवाना होंगे। वहां रोड शो करने के बाद शाम 5.45 बजे ग्वालियर लौटेंगे। शाम 6.30 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि आैर 7 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया की छत्री पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद 7.30 बजे मेला के संस्कृति गार्डन में युवा सम्मेलन में पहुंचेंगे। रात 8.45 बजे ग्वालियर से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
ग्वालियर में यह कार्यक्रम : शाह मंगलवार को शाम 5.45 बजे गुना से लौटकर तीन घंटे तक ग्वालियर में रहेंगे। शहर में उनके तीन कार्यक्रम हैं। सबसे पहले वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सिंधिया की छत्री पर पहुंचकर राजमाता विजयाराजे सिंधिया की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों के लिए 15-15 मिनट तय किए गए हैं। इसके बाद मेला के संस्कृति गार्डन में आयोजित युवा सम्मेलन में पहुंचेंगे। वहां एक घंटे तक युवाआें के बीच रहेंगे।
शाह शाम 6.30 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंचेंगे। यहां से 7 बजे अम्मा महाराज की छत्री पर पहुंचकर राजमाता विजयाराजे सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यहां पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया उनकी अगवानी करेंगी। यहां से शाह सीधे संस्कृति गार्डन पहुंचेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें