धमनियों में
रुकावट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि समय रहते ध्यान दिया जाए तो
कई तकनीकें व टेस्ट हैं, जो धमनियों के रोगों को बढ़ने से रोकने में मदद कर
सकते हैं।
दिल संबंधी रोगों की एक लंबी फेहरिस्त है। एक शोध के अनुसार हार्ट अटैक से भारत में लगभग 23 फीसदी लोगों की मौत हो जाती है, जबकि पड़ोसी देश चीन में यह दर केवल 7 फीसदी है। एम्स और आईसीएमआर द्वारा कराए गए एक अन्य शोध के अनुसार देश में 30 वर्ष से कम उम्र के लोगों में हृदय रोगों का खतरा सबसे तेजी से बढ़ रहा है। बीते 26 वर्षों में ही हृदय रोग में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिसकी मुख्य वजह आर्टरीज ब्लॉकेज (धमनियों में रुकावट), हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, खराब जीवनशैली आदि हैं। धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा वाकई तेजी से बढ़ा है।
क्या होती हैं आर्टरीज

आर्टरीज यानी धमनियां। हमारे पूरे शरीर में रक्त संचार धमनियों और नसों के जरिए होता है। धमनियां रक्त को दिल से शरीर के विभिन्न अंगों तक ले जाती हैं। धमनियों की दीवारें मोटी और लचीली होती हैं तथा इनका भीतरी व्यास कम होता है। इनका रंग गुलाबी या चटख लाल होता है और ज्यादा दबाव होने पर इनमें खून झटके के साथ बहता है। हमारे शरीर में मौजूद कुल रक्त का करीब 15 फीसदी अंश धमनियों में हर समय भरा होता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें