सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सड़क दुर्घटनाओं से निपटने के लिए सरकार नया सड़क सुरक्षा कोड लाएगी

केंद्र सरकार सड़क दुर्घटनाओं मृतकों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए नए सिरे से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कोड (एनआरएससी) बनाने जा रही है। देश की सड़कों को सुरक्षित बनाने की जिम्मेदारी चार राज्यों के परिवहन आयुक्तों के कंधों पर होगी। आयुक्तों की समिति अगले तीन माह में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी।
सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने 9 अक्तूबर को केरल, मेघालय, झारखंड और दिल्ली के परिवहन आयुक्तों की समिति गठित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। समिति प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कोड (एनआरएससी) का मसौदा तैयार करेगी। ताकि  देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और हताहतों की संख्या को कम किया जा सके। समिति विशेष रूप से हादसे में गंभीर रूप से घायलों को त्वरित चिकित्सीय सहायता पहुंचाने के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने के उपाय सुझाएगी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार गंभीर रूप से घायलों को त्वरित चिकित्सीय सहायता मिल जाए तो 30 से 40 फीसदी हताहतों की जान बचाई जा सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार विदेशों में सड़क दुर्घटना में घायलों को 15 से 30 मिनट में एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम युक्त एबुलेंस सेवा मिल जाती है। जबकि भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों पर कई घंटे गुजरने के बाद भी घायलों को साधारण एबुलेंस नहीं मिलती है।


इसको देखते हुए समिति राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे ट्रॉमा सेंटर बनाने, निजी अस्पतालों-नर्सिंग होम को इमरजेंसी सेवा से जोड़ने, राष्ट्रीय स्तर पर हेल्पलाइन नंबर शुरू करने जैसे उपायों को लागू करने पर विचार कर सकती है।
सभी क्षेत्रों के कोड को समायोजित किया जाएगा 
सड़क मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में कार, ट्रक, एबुलेंस, क्रेन निर्माण, वाहनों की रफ्तार, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण, राजमार्ग निर्माण संबंधी योजनाएं, सड़क यातायात, राजमार्ग किनारे यात्री सुविधाएं, हाईवे पेट्रोलिंग, हाईवे पर आपदा प्रबंधन, हाईवे किनारे स्वास्थ्य सुविधाएं आदि के लिए अलग अलग कोड हैं। लेकिन राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कोड में सभी क्षेत्रों के कोड को समायोजित कर दिया जाएगा।
increasing numbers of deaths in road accidents (Symbolic image)

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...