सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फंदे पर लटकी थी मां, बेड पर पड़ा मिला बड़ी बेटी का शव

इंदिरापुरम के न्यायखंड-2 में मंगलवार रात फ्लैट में मां-बेटी के शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट में मां ने अपनी छोटी बेटी मोनिका उर्फ मोनू के लिए लिखा है कि मैं तुम्हारी गुनहगार हूं, मुझे माफ कर देना और अपना ख्याल रखना। पुलिस फॉरेंसिक टीम के सहयोग से दोनों मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक मौके से मिले सुसाइड नोट में बलवंत सिंह बिष्ट की पत्नी प्रेमा (48) ने लिखा है कि तुझे छोड़कर नहीं जाना चाहती थी, मगर मजबूर हूं। किसी अच्छे से लड़के के साथ अपना घर बसा लेना। मैं हमेशा तुम्हारे पास रहूंगी। तुझे हर मुसीबत से बचाउंगी। जब भी याद करेगी मैं तेरे पास आ जाऊंगी। अपना अच्छे से ख्याल रखना। तेरी मम्मी तुझे बहुत प्यार करती है। आइ लव यू सो मच।
सुबह सामान्य थे सभी परिजन : मां-बेटी की आत्महत्या से जहां परिवार के लोग और रिश्तेदार सदमे में हैं, वहीं आस-पड़ोस रहने वाले लोग भी अचंभित हैं। पड़ोसियों का कहना है कि मां-बेटी दोनों खुशमिजाज थे। रोजाना दोनों सोसाइटी के पार्क में घूमने जाती थीं। इस बीच पार्क में मिलने वाले लोगों और पड़ोसियों से खासी आत्मीयता से बातचीत करती थीं।
घटना के दिन भी दोनों सुबह तड़के पार्क में घूमने गई थीं। साथ ही मृतका दीपा की छुट्टी होने के चलते मां-बेटी ने घर में साफ-सफाई भी की थी। पड़ोसियों के मुताबिक सुबह 11 बजे तक मां-बेटी को देखा था। दोपहर बाद घर से अंदर-बाहर जाते हुए किसी ने नहीं देखा। पुलिस के मुताबिक बलवंत सिंह बिष्ट ने घर पर फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा, जिसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों को सूचना दी। शाम को बलवंत सिंह बिष्ट घर पहुंचे, उसके बाद मां-बेटी का शव मिला।
जनवरी में होनी थी शादी
मृतका दीपा की हाल ही में सगाई हुई थी। आसपास के लोगों के मुताबिक जनवरी में दीपा की शादी होनी थी। सगाई के बाद परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। सगाई के बाद से ही घर में बड़ी बेटी की शादी की खुशी का माहौल था।
दीपा की मौत का राज पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा
प्रेमा का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि उनकी पुत्री दीपा का शव बेड पर मिला है। शुरुआती जांच में स्पष्ट नहीं हो सका है कि दीपा की मौत किस वजह से हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।
पहले दीपा ने लगाया होगा फंदा : पुलिस
पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद अंदाजा लगाया है कि पहले दीपा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की होगी, दीपा को आत्महत्या करते देख उसकी मां ने उसे नीचे उतार बेड पर लिटाया होगा। इसके बाद खुद फंदा लगाकर सुसाइड किया होगा।
मौके से सुसाइड नोट मिला है, लेकिन उससे मौत की वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। -श्लोक कुमार, एसपी सिटी
 न्यायखंड में रहने वाले बलवंत सिंह अपनी बेटी मोनिका, दीपा व पत्नी प्रेमा (बाएं से दोनों) के साथ। हिन

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...