सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वायुसेना ऑनलाइन परीक्षा: कम नंबर वालों के लिए बनी वरदान

सूचना एवं प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से किस प्रकार लोगों का जीवन बदल रहा है, उसके कई उदाहरण पहले भी सामने हैं। यह मामला वायुसेना की ऑनलाइन परीक्षा से जुड़ा है। इस बार तीन हजार ऐसे नौजवानों को वायुसेना में भर्ती होने का मौका मिल रहा है, जो ऑफलाइन परीक्षा में आवेदन के चरण में छंट जाते। वायुसेना ने इस साल से जवानों की भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन किया है। वायुसेना में बतौर जवान भर्ती होने के लिए विज्ञान वर्ग से 50 फीसदी अंकों के साथ बारहवीं की बोर्ड परीक्षा करना जरूरी है।
वायुसेना के अनुसार ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने के उनके संसाधन सीमित थे। वे अपने कुल 13 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करते थे। इसके लिए यह फार्मूला तय था कि सिर्फ 1.2 लाख छात्रों को परीक्षा देने के लिए बुलाया जाएगा जबकि आवेदन चार लाख से ऊपर आते थे। तब परीक्षा में बुलाने के लिए बोर्ड में आएं अंकों को आधार बनाया जाता था। वायुसेना सूत्रों के बताया कि पुराने फार्मूले के कारण 76 फीसदी से कम अंक पाने वाले छात्र पहले ही आवेदन के स्तर पर ही छंट जाते थे। यानी उन्हें परीक्षा में बैठने का ही मौका नहीं मिलता था। लेकिन ऑनलाइन परीक्षा में 1.2 लाख की सीमा हटा ली गई और सभी आवेदनकर्ताओं को परीक्षा में बैठने का मौका दिया गया। इसके साथ परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाकर 118 कर दिए। ताकि छात्रों को ज्यादा दूर नहीं जाना पड़े। बाकायदा इसके लिए सीडैक को जिम्मेदारी सौंपी गई।

पहली ऑनलाइन परीक्षा की प्रक्रियाएं हाल में पूरी हुई हैं और पहली बार 4.5 लाख छात्रों को परीक्षा में बैठने का मौका मिला। परिणाम बेहद रोचक थे। 12वीं में 50-76 फीसदी अंक पाने वाले तीन हजार छात्रों ने न सिर्फ परीक्षा पास की, बल्कि मेरिट में आए वे 19 हजार छात्रों में शामिल हैं, जिन्हें वायुसेना में भर्ती के लिए अब कॉल लेटर भेजे जा रहे हैं। करीब साढ़े तीन हजार भर्तियां इस बार होनी हैं।
ऑनलाइन परीक्षा शुरू करवाने वाले एयर वाइस मार्शल ओ. पी. तिवारी के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा के कई फायदे हुए। यूपी और बिहार के बच्चे बोर्ड में कम अंक पाते थे। इसलिए पहले की प्रक्रिया में उन्हें परीक्षा देने का ही मौका नहीं मिलता था। अब उन्हें भी समान मौका मिल रहा है। साथ ही परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ी है और परिणाम जल्दी निकाले गए। बच्चों को परीक्षा के लिए अपने घर से छह-सात घंटे से ज्यादा का सफर नहीं करना पड़ा। इसी प्रकार प्रवेश पत्र आदि खोने जैसी समस्याएं नहीं हुई क्योंकि इन्हें ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा दी गई थी।


अधिकतर छात्र यूपी-बिहार के 
कम अंक पाने वाले जिन छात्रों को इस बार मौके मिले हैं, उनमें ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार बोर्ड से शिक्षा पाने वाले छात्र हैं। इन बोर्ड में अंक अपेक्षाकृत कम मिलते हैं।
Indian Air Force (Symbolic Image)

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...