गुरुग्राम शूटआउट का आरोपी गनर महिपाल के परिवार वाले लापता हैं। शनिवार
शाम तक महिपाल के पुलिस लाइन स्थित आवास में दो बच्चों के अलावा उसकी
पत्नी और मां रहती थी। लेकिन रविवार की सुबह वह कहीं गायब हो गए हैं। वहीं
पुलिस ने महिपाल के आवास में अपना ताला लगाकर बाहर दो पुलिस कर्मियों की
तैनाती कर दी है।
पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक महिपाल के पिता की मौत बचपन में हो गई थी। उस समय इसकी उम्र एक साल से भी कम थी। ऐसे में इसकी मां ने पालन पोषण अपने भाइयों के सहयोग से किया। यहां तक कि महिपाल को पुलिस की नौकरी दिलाने से लेकर उसकी शादी कराने तक में उसके मामा की अहम भूमिका रही। पुलिस में नौकरी के बाद महिपाल अपनी मां और पत्नी को भी अपने साथ ले कर आ गया। वह यहां पुलिस लाइन के टॉवर डी में आवास नंबर 601 में रह रहा था। पड़ोसियों के मुताबिक संभवत: पुलिस ने ही गनर के परिवार को कहीं और बैठा दिया है और उसके घर को अपनी सुरक्षा में ले लिया है।
छह महीने से परेशान था
पड़ोसियों के मुताबिक हालतक गनर महिपाल बहुत सुलझा हुआ था, लेकिन बीते छह महीने के अंदर उसके अंदर काफी बदलाव देखने को मिले हैं। इन दिनों वह काफी चिढ़चिढ़ा हो गया था। इसके चलते आए दिन उसकी पत्नी से झगड़े भी होते रहते थे। गनर की पत्नी हरियाणवी गीत लिखती है। बताया जा रहा है कि हाल फिलहाल में उसका कोई एलबम भी रिलीज हुआ है।
आपको बता दें कि गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी के सेक्टर-49 स्थित
आर्केडिया मार्केट में शनिवार की दोपहर आरोपी गनमैन महिपाल जज की पत्नी और
बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसके बाद इलाज के दौरान जज की पत्नी की
मौत हो गई जबकि बेटे की हालात नाजुक बनी हुई है। जज की पत्नी को दो वहीं
बेटे को तीन गोलियां लगी थी। गोली मारने के बाद आरोपी महिपाल गाड़ी को लेकर
भाग निकला था।
गुरुग्राम कोर्ट ने आरोपी को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
रविवार को एसआईटी की हेड डीसीपी सलोचना गजराज ने आरोपी कॉस्टेबल महिपाल से पूछताछ की। आरोपी गनर महिपाल ने घटना की असली अभी तक नहीं बताई। महिपाल के अनुसार वह हिंदू, लेकिन चर्च भी जाता था। एसआईडी हेड सुलोचना गजराज के अनुसार कई दिनों सो नहीं पाया था आरोपी। अभी तक यह साफ नहीं है कि वजह क्या थी? हम अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। अभी निष्कर्ष तक पहुंचने में समय लगेगा। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गुरुग्राम कोर्ट लेकर पहुंची जहां कोर्ट ने आरोपी महीपाल को 4 दिन के लिए पुलिस की कस्टडी में भेजा।

पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक महिपाल के पिता की मौत बचपन में हो गई थी। उस समय इसकी उम्र एक साल से भी कम थी। ऐसे में इसकी मां ने पालन पोषण अपने भाइयों के सहयोग से किया। यहां तक कि महिपाल को पुलिस की नौकरी दिलाने से लेकर उसकी शादी कराने तक में उसके मामा की अहम भूमिका रही। पुलिस में नौकरी के बाद महिपाल अपनी मां और पत्नी को भी अपने साथ ले कर आ गया। वह यहां पुलिस लाइन के टॉवर डी में आवास नंबर 601 में रह रहा था। पड़ोसियों के मुताबिक संभवत: पुलिस ने ही गनर के परिवार को कहीं और बैठा दिया है और उसके घर को अपनी सुरक्षा में ले लिया है।
छह महीने से परेशान था
पड़ोसियों के मुताबिक हालतक गनर महिपाल बहुत सुलझा हुआ था, लेकिन बीते छह महीने के अंदर उसके अंदर काफी बदलाव देखने को मिले हैं। इन दिनों वह काफी चिढ़चिढ़ा हो गया था। इसके चलते आए दिन उसकी पत्नी से झगड़े भी होते रहते थे। गनर की पत्नी हरियाणवी गीत लिखती है। बताया जा रहा है कि हाल फिलहाल में उसका कोई एलबम भी रिलीज हुआ है।
गुरुग्राम कोर्ट ने आरोपी को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
रविवार को एसआईटी की हेड डीसीपी सलोचना गजराज ने आरोपी कॉस्टेबल महिपाल से पूछताछ की। आरोपी गनर महिपाल ने घटना की असली अभी तक नहीं बताई। महिपाल के अनुसार वह हिंदू, लेकिन चर्च भी जाता था। एसआईडी हेड सुलोचना गजराज के अनुसार कई दिनों सो नहीं पाया था आरोपी। अभी तक यह साफ नहीं है कि वजह क्या थी? हम अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। अभी निष्कर्ष तक पहुंचने में समय लगेगा। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गुरुग्राम कोर्ट लेकर पहुंची जहां कोर्ट ने आरोपी महीपाल को 4 दिन के लिए पुलिस की कस्टडी में भेजा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें