तनुश्री
दत्ता-नाना पाटेकर यौन शोषण मामले में रोज नई-नई चीजे सामने आ रही हैं।
इसी बीच कई सेलेब्स ने तनुश्री का सपोर्ट किया है। कई लोग जहां उनकी हिम्मत
की दाद दे रहे हैं तो कई लोग इसे उनका पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए 'बिग
बॉस' के घर में जाने की कोशिश करार दे रहे हैं। ऐसे कईसवालों पर तनुश्री ने
करारा जवाब दिया है। हाल ही में रिपब्लिक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में
तनुश्री ने बिग बॉस और सलमान खान को लेकर अपनी राय जाहिर की। इससे पहले
नाना पाटेकर विवाद में अमिताभ बच्चन की राय को लेकर तनुश्री उन पर भी अपना
गुस्सा जाहिर कर चुकी हैं।
सलमान पर भड़कीं तनुश्री, बोलीं- बिग बॉस का घर स्वर्ग नहीं...
उन्होंने कहा, 'लोगों को लगता है कि ये सब करके मैं पब्लिसिटी बटोरने की कोशिश कर रही हूं। कुछ लोग मजाक भी उड़ा रहे हैं कि मैं बिग बॉस के अगले सीजन में नजर आऊंगी।' 'आपको क्या लगता है कि बिग बॉस में आना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है? नहीं, मैं ऐसा नहीं मानती। आपको लगता होगा कि सलमान खान भगवान हैं और बिग बॉस स्वर्ग है। मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगता। पिछले कुछ सालों से मुझे लगातार बिग बॉस का ऑफर मिल रहा है लेकिन मैं इसे नहीं करना चाहती।' मुझे अब इन सब चीजों से आगे बढ़ना हैं।'
ड़-फोडउन्होंने कहा, 'लोगों को लगता है कि ये सब करके मैं पब्लिसिटी बटोरने की कोशिश कर रही हूं। कुछ लोग मजाक भी उड़ा रहे हैं कि मैं बिग बॉस के अगले सीजन में नजर आऊंगी।' 'आपको क्या लगता है कि बिग बॉस में आना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है? नहीं, मैं ऐसा नहीं मानती। आपको लगता होगा कि सलमान खान भगवान हैं और बिग बॉस स्वर्ग है। मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगता। पिछले कुछ सालों से मुझे लगातार बिग बॉस का ऑफर मिल रहा है लेकिन मैं इसे नहीं करना चाहती।' मुझे अब इन सब चीजों से आगे बढ़ना हैं।'
सलमान ने कही थी ये बात...
बता दें कि हाल ही में एक स्पोर्ट्स इवेंट
के दौरान जब महिला पत्रकार ने सलमान खान से तनुश्री मामले पर सवाल पूछा तो
उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि आप किस बारे में बात कर रही हैं। मैंने
इस बारे में नहीं सुना।'

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें