बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर के खिलाफ खतरनाक ड्राइविंग के लिए मोटर
वाहन अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया। गोवा के पोरवोरिम कस्बे में
प्रतीक ने एक वन-वे मार्ग में गाड़ी घुसाने के बाद एक मोटरसाइकिल सवार को
धक्का मार दिया। उत्तर गोवा के पुलिस अधीक्षक, चंदन चौधरी ने पणजी में कहा,
'प्रतीक बब्बर के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज
किया गया है।'
साथ ही यह घटना बुधवार शाम 8.30 की बताई जा रही है। हालांकि जिस युवक से
प्रतीक की गाड़ी टकराई उसकी ओर से कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की गई है।
लेकिन पुलिस युवक की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद आगे की
कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार प्रतीक बब्बर ने मेडिकल टेस्ट कराने से इंकार कर दिया है। पुलिस अब अभिनेता से कल पूछताछ करेगी।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार प्रतीक बब्बर ने मेडिकल टेस्ट कराने से इंकार कर दिया है। पुलिस अब अभिनेता से कल पूछताछ करेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें