मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर ने एक बार फिर
कमाल कर दिखाया है। हाल ही में गुजरात के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए
30 रन देकर 5 विकेट झटकने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने अब असम के खिलाफ 7 ओवर
में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने दो ओवर मेडन भी
किए। मुंबई और असम के बीच यह मुकाबला अंडर-19 घरेलू वनडे टूर्नामेंट वीनू
मांकड़ ट्रॉफी में खेला गया।
अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी के दम पर उनकी टीम ने 10 विकेट की आसान जीत दर्ज की। असम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनकी पूरी टीम 40.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर सिर्फ 99 रन पर ऑल आउट हो गई।

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 21.5 ओवरों में बिना विकेट खोकर 102 रन बनाए। उनके लिए ओपनर यशस्वी ने नॉट आउट 56 और सुवेद ने 41 रन की पारी खेली।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें