सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्रोम ब्राउजर खोलते ही खुली मिलेंगी पसंदीदा वेबसाइट, जानें कैसे

क्रोम ब्राउजर खोलते ही खुली मिलेंगी पसंदीदा वेबसाइट, जानें कैसे

google chrome

कंप्यूटर और लैपटॉप पर बहुत से लोग क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कुछ जरूरी वेबसाइट होती है जिन्हें ब्राउजर ओपेन करते ही खोलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रोम ब्राउजर में एक फीचर ऐसा भी है जिसकी मदद से आप अपनी पसंदीदा वेबसाइट बिना टाइप किए खोल सकते हैं। 
गूगल के क्रोम ब्राउजर पर टेक्स्ट बड़ा करने के लिए ब्राउजर की सेटिंग में जाना होगा। इसके लिए ब्राउजर में ऊपर की तरफ दाईं ओर दिए गए तीन बिन्दुओं (डॉट) वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक छोटी सी स्क्रीन खुलेगी जिसमें नीचे की ओर सेटिंग लिखा होगा। सेटिंग के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद एक नए टैब में सेटिंग खुल जाएगी। इसके बाद सबसे नीचे दिए गए 'ऑन स्टार्टअप' नाम का विकल्प मिलेगा। इसमें तीन बॉक्स मौजूद हैं। इसमें सबसे नीचे जिसमें 'ओपेन ए स्पेसिफिक पेज और सेट ऑफ पेज' लिखा होगा, उसके सामने दिए गए बक्से में क्लिक कर दें। इसके बाद 'एड ए न्यू पेज' और 'यूज करेंट पेज' का विकल्प मिलेगा। 'एड ए न्यू पेज' पर क्लिक करने के बाद यूजर को उस वेबसाइट का यूआरएल टाइप/पेस्ट  करना होगा जिसे वह हमेशा ब्राउजर में देखना चाहता है। एक से ज्यादा वेबसाइट सेव करने के लिए 'एड' वाले विकल्प पर क्लिक करें। इसके अलावा अगर वर्तमान समय के क्रोम ब्राउजर में वह वेबसाइट खुली है तो यूजर 'यूज करेंट पेजेस' का विकल्प अपना सकते हैं। ऐसा करने के बाद जब भी यूजर अपने कंप्यूटर पर क्रोम ब्राउजर खोलेंगे तो उन्हें पसंदीदा वेबसाइट खुली मिलेंगी। 
जो बंद किया वही खुलेंगी
क्रोम ब्राउजर का एक अन्य फीचर यह है कि जो टैब ब्राउजर बंद होते वक्त चल रह थीं दोबारा ओपेन करने के बाद वही दोबारा खुली मिलेंगी। इसके लिए ब्राउजर की सेटिंग में जाना होगा। उसके बाद सबसे नीचे On startup का सेग्मेंट मिलेगा जिसमें Continue where you left off का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक कर दें। इसके बाद जब भी आप अपना ब्राउजर ओपेन करेंगे तो बंद करते वक्त जो वेबसाइट खुली थीं वह दोबारा खुली दिखाई देंगी।  
क्रोम में पाएं फाइल मैनेजर जैसा फीचर 
गूगल के क्रोम ब्राउजर एप में डाउनलोड विकल्प का इस्तेमाल कर वेबपेज या स्टोरी को भविष्य के लिए सेव कर सकते हैं ताकि इंटनरेट न होने पर भी उसे पढ़ा या इस्तेमाल किया जा सके। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए क्रोम ब्राउजर में ऊपर की तरफ दाईं ओर दिए गए तीन डॉट वाले विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद दाईं ओर एक नई स्क्रीन खुलेगी जिसमें सेटिंग समेत कई विकल्प दिखेंगे। इसमें सबसे ऊपर डाउनलोड का आइकन मिलेगा, उस पर क्लिक करने के बाद वह वेबपेज  खुद ब खुद सेव हो जाएगा। अगर आपके ब्राउजर में यह फीचर नहीं आ रहा है तो क्रोम  एप को गूगल प्लेस्टोर पर जाकर अपडेट कर लें। 

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...