गया के कौड़िया गांव के युवक अमरजीत कुमार की गुजरात में हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अमरजीत शुक्रवार की रात कंपनी से काम कर घर लौट रहा था, तभी कुछ लोगों ने अमरजीत पर रॉड से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद मृतक के परिजनों ने शिकायत की है कि अमरजीत की मौत गुजरात हिंसा के चलते हुई है।
आपको बता दें कि बीते 28 सितंबर को गुजरात के साबरकांठा जिले में बिहार के एक युवक ने 14 महीने की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया था। जिसके बाद से गुजरात के कई हिस्सों में गैर गुजरातियों, खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले लोगों को निशाना बनाया गया। हिंसा के बाद से ही एक हफ्ते के अंदर ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के करीब 20,000 लोग गुजरात से बाहर चले गए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें