भारतीय बैंक ब्रिटेन में जल्द माल्या की कारों की बिक्री करेंगे

ब्रिटेन में एक प्रवर्तन अधिकारी जल्द ही शराब कारोबारी विजय माल्या की कारों के बेड़े की नीलामी करेगा। भारत से भागे हुए कारोबारी माल्या से 13 भारतीय बैंकों के बकाया कर्जों की वसूली की कार्रवाई के तहत यह कदम उठाया जा रहा है। बैंकों के वकीलों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।
विधि कंपनी टीएलटी एलएलपी ने ब्रिटेन में इस संबंध में मई माह में एक बड़ी सफलता हासिल की थी। उस वक्त ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने भारतीय बैंकों के पक्ष में फैसला देते हुए कहा था कि वे बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइन के प्रमुख रहे माल्या और अन्य संबद्ध इकायों से 1.14 अरब पाउंड की वसूली करने के हकदार हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें