बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने मंगलवार को अपना 70वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित मैंगो ट्री रेस्त्रां में एक पार्टी रखी। जहां उनके दोनों बेटी-दामाद, नाती-नातिन और खास दोस्त नजर आएं। इस पार्टी में हेमा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस मौके पर उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। हेमा के इस खास दिन पर उनकी करीबी दोस्त रेखा और क्लोज फ्रेंज जितेंद्र भी पहुंचे। लेकिन हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र इस पार्टी से गायब रहे। जो सबके लिए थोड़ा शॉकिंग था

देओल फैमिली से भी कोई नहीं पहुंचा...
धर्मेंद्र की तरह देओल फैमिली से भी कोई मेंबर पार्टी में शामिल नहीं हुआ। दरअसलस धर्मेंद्र इन दिनों अमेरिका में हैं। जहां से उन्होंने कुछ वीडियो भी शेयर किए थे। लेकिन हेमा मालिनी के बर्थडे पर उनकी तरफ से कोई मैसेज भी अभी तक नहीं आया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें