पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में अज्ञात लोगों ने डीएनडी टोल
प्लाजा के पास एक कैश वैन को लूटने के प्रयास में कथित तौर पर गोलीबारी की
जिससे 50 वर्षीय एक गार्ड घायल हो गया।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार की रात में हुई। पुलिस के अनुसार कैश वैन एक सुरक्षा एजेंसी की थी और घटना के समय सुरक्षा गार्ड, चालक तथा कंपनी का एक अधिकारी वाहन के अंदर थे। घायल गार्ड विश्वंभर को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें