एबी डि विलियर्स ने बताया- आॅस्ट्रेलिया दौरे पर कैसा रहेगा टीम इंडिया का प्रदर्शन?

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और क्रिकेट की दुनिया में मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डि विलियर्स ने भारतीय क्रिकेट टीम में अपना विश्वास जाहिर किया है। उनको लगता है कि विदेशों में लगातार हार के बावजूद भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के पास जीत दर्ज करने का बहुत अच्छा मौका है। डि विलियर्स का कहना है दिसंबर में शुरू हो रहे आॅस्ट्रेलियाई दौरे पर टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे।गौरतलब है कि भारतीय टीम साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी श्रृंखला में जीत नहीं दर्ज कर सकी थी। डि विलियर्स ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो उनके पास जीतने का अच्छा मौका है। साउथ अफ्रीका में भारत ने अच्छा क्रिकेट खेला (हालांकि टेस्ट सीरीज 1-2 से हार गए)। इंग्लैंड में टीम को हार मिली लेकिन पहला टेस्ट मैच किसी के पाले में जा सकता था जिससे सीरीज का रूख बदल जाता।’
'भारत के गेंदबाज फिट रहे तो आॅस्ट्रेलिया में मिल सकता है बेहतर परिणाम'
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें