रियलिटी शो में हुआ कुछ ऐसा कि सबके सामने चीख पड़ीं मलाइका अरोड़ा

भारत का सबसे बड़ा टैलेंट हंट शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' 20 अक्टूबर रात 10 बजे से शुरू होने जा रहा है। शो शुरू होने से पहले जजेस में से एक एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में एक जादूगर ने मलाइका को ऐसा जादू दिखाया कि हैरानी से उनकी चीख ही निकल गई। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है
इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक जादूगर मलाइका के सिर पर सॉफ्ट ड्रिंक से भरा एक डिस्पोजल कप रख देता है। फिर वह दूसरा कप अपने सिर पर रखता है। कुछ जादुई हरकतें करता है और फिर मलाइका से उनके सिर पर मौजूद कप को उल्टा कर देने के लिए कहता है। मलाइका बहुत डरते हुए कप को उल्टा करती हैं और पता चलता है कि कप खाली है। इस दौरान उनका रिएक्शन देखने लायक है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें