सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सऊदी और ईराक आए भारत के साथ, कम हो सकती है तेल की बढ़ती मुसीबत

सऊदी और ईराक आए भारत के साथ, कम हो सकती है तेल की बढ़ती मुसीबत

ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध लागू होने के बाद कच्चे तेल के आयात में कमी आती है, तो भारत ने उससे निपटने की तैयारी कर ली है। ईरान से तेल के आयात में कमी को सऊदी अरब और इराक से पूरा किया जाएगा। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसके लिए सऊदी अरब और इराक की कंपनियों के साथ पर्याप्त समझौते किए जा चुके हैं।
नवंबर में ईरान पर लागू होंगे अमेरिकी प्रतिबंध
नवंबर के पहले सप्ताह में ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध लागू होंगे। भारत अपनी जरूरत का 80 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है। इसमें ईरान की हिस्सेदारी सऊदी और इराक के बाद तीसरे नंबर पर है। भारत ने ईरान से 2017-18 में 226 लाख टन कच्चा तेल खरीदा था। मौजूदा वित्त वर्ष में सरकार ने करीब 250 लाख टन कच्चा तेल खरीदने का समझौता किया है।
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अक्तूबर के आखिर तक ईरान से तेल आयात करने में कोई दिक्कत नहीं है। समस्या वित्त वर्ष के आखिरी पांच महीने में होगी। इस आयात की भरपाई सऊदी अरब और इराक से की जाएगी।
ईरान संकट से मिलेगी निजात
इंडियन ऑयल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हर साल जब हम आपूर्तिकर्ता के साथ सौदा करते हैं, तो उसमें अतिरिक्त सौदे भी होते हैं। यह अचानक आई दिक्कत से निपटने के लिए किया जाता है। ऐसे में ईरान संकट आने पर इन समझौतों से समस्या दूर कर ली जाएगी। नए वित्त वर्ष के लिए अपनी जरूरत के हिसाब से अन्य देशों के साथ समझौते किए जाएंगे। हालांकि, भारत साफ कर चुका है कि वह ईरान से कच्चा तेल खरीदना बंद नहीं करेगा। मंगलोर रिफाइनरी ने पहले ही ईरान से 12.5 लाख टन तेल खरीदने का समझौता किया है। प्रतिबंधों को देखते हुए इस विकल्प पर विचार किया जा रहा है कि ईरान को रुपये में भुगतान किया जाए। 
सऊदी उत्पादन बढ़ाएगा
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ मुलाकात के बाद सऊदी के पेट्रोलियम मंत्री खालिद अल फालिह ने सोमवार को कहा कि उनका देश नवंबर में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाएगा। उन्होंने कहा, ‘रणनीतिक साझेदार के रूप में हम भारत की तेल की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ सऊदी के पास रोजाना 120 लाख बैरल तेल उत्पादन की क्षमता है और वर्तमान में वह 107 लाख बैरल का उत्पादन करता है। 
कीमतों पर मोदी का मंथन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल के दाम में रोजाना वृद्धि के मद्देनजर सोमवार को तेल कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की। इसमें भारत के अलावा विश्व की प्रमुख तेल व गैस कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल हुए।
दिल्ली में कटौती हुई बेअसर
केंद्र और तेल कंपनियों ने बीते दिनों पेट्रोल-डीजल के दाम में  2.50 रुपये की कटौती की थी। लेकिन लगातार कीमतें बढ़ने से सोमवार को डीजल में यह कटौती बेअसर हो गई। दिल्ली में सोमवार को डीजल 75.46 रुपये जबकि पेट्रोल 82.72 रुपये प्रति लीटर हो गया। कटौती से पहले डीजल 75.45 रुपये प्रति लीटर था जबकि पेट्रोल 81.50 रुपये था।
पेट्रोल पंप 22 को बंद रहेंगे

दिल्ली में 22-23 अक्तूबर के बीच पेट्रोल-सीएनजी पंप 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे। वैट कम न करने के फैसले के खिलाफ पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने यह बंद बुलाया है।

 An ONGC well is pictured in an oil field on the outskirts of Ahmedabad.(REUTERS File)

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...