ट्रेन में सफर के दौरान अब छेड़छाड़, सामान चोरी, लूट, जहरखुरानी आदि
घटनाओं की शिकायत मोबाइल एप पर की जा सकेगी। इसके साथ ही उक्त शिकायत को
‘जीरो एफआईआर’ में तब्दील कर आरपीएफ तुरंत मामले की जांच शुरू कर सकेगी।
अभी चलती ट्रेन में कोई घटना होने पर टीटीई यात्री को एक शिकायत फॉर्म देता है। इसे अगले स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी को देना होता है। यह स्वत: एफआईआर में तब्दील हो जाती है। लेकिनन अब रेलवे बोर्ड के आदेश पर नया मोबाइल एप तैयार किया गया है।

रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार ने ‘हिन्दुस्तान’ को बताया कि एप बनकर तैयार है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे मध्य प्रदेश में लागू किया गया है। इस एप में आरपीएफ-जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) को शामिल किया गया है। शिकायत मिलने पर दोनों बल संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे। एप में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन का प्रावधान होगा। शिकायत एसएमएस से भी भेजी जा सकेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें