*थानेदार की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर महिला कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या*
बाराबंकी जिले के पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब रविवार को एक महिला कॉन्स्टेबल ने पंखे से झूलकर आत्महत्या कर ली. महिला कॉन्स्टेबल ने आत्महत्या करने से पहले कमरे में एक सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ा है. सुसाइड नोट में कॉन्स्टेबल ने पुलिसकर्मियों पर मानसिक रूप से परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना हैदरगढ़ कोतवाली की है. जहां कोतवाली में तैनात महिला कॉन्स्टेबल मोनिका का शव उसके कमरे में फंदे पर लटकता मिला. हरदोई जिले की मूल निवासी मोनिका 2016 बैच की सिपाही थी. करीब एक साल से कोतवाली में तैनात मोनिका किराये के मकान में रह रही थी. पुलिस ने मौके से महिला सिपाही के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने थानेदार और कुछ पुलिसकर्मियों पर मानसिक रूप से परेशान करने आरोप लगाए हैं. मकान मालिक अक्षय कुमार ने बताया कि उसने सुबह एक सिपाही मोनिका को फोन कर रहा था. जब उसने फोन नहीं उठाया तो वह घर आया. यहां देखा मोनिका फांसी के फंदे से लटक रही थी. मकान मालिक के मुताबिक मोनिका टीईटी की तैयारी भी कर रही थी. वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सपा नेता अरविंद सिंह गोप ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्तहो चुकी है. पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इसके अलावा एसओ हैदरगढ़ और मुंशी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. साथ ही मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी को सौंप दी गई है. जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें