सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दुबई में दिखा टेस्ट क्रिकेट का असली रोमांच, आॅस्ट्रेलिया ने ड्रॉ कराया मैच

आॅस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दुबई के इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट मैच का असली रोमांच देखने को मिला। बदलाव के दौर से गुजर रही कंगारू टीम ने इस टेस्ट मैच में वही जुझारू खेल दिखाया जिसके लिए वह मशहूर है। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (141), ट्रेविस हेड (72) और कप्तान टिम पेन (61) ने मिलकर 112 ओवरों का समाना किया और अपनी टीम को हार से बचाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ ड्रॉ खेला। ख्वाजा ने पहली पारी में भी 85 रन बनाए थे। यह 1998 के बाद पहला मौका है जब दोनों देशों के बीच कोई टेस्ट मैच ड्रॉ रहा है। पिछले 20 वर्षों में आॅस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच कुल 19 टेस्ट मैच खेले गए थे,​ जिसमें 16 बार आॅस्ट्रेलिया और 3 बार पाकिस्तान को जीत मिली थी।
उस्मान ख्वाजा ने स्पिनिंग ट्रैक पर खेली शानदार शतकीय पारी
उस्मान ख्वाजा ने अपनी शानदार शतकीय पारी से अपने उन आलोचकों का मुंह बंद कर दिया जो एशियाई पिचों पर स्पिनर्स के सामने खेलने को लेकर उनकी काबिलियत पर सवाल खड़े करते थे। उन्होंने अपनी 141 रनों की पारी में 302 गेंदों का सामना किया और 11 चौके लगाए। टेस्ट मैच के आखिरी दिन जब 15 ओवरों का खेल और बचा था तब यासिर शाह ने ख्वाजा को पगबाधा आउट किया। लेकिन तब तक वह अपना काम कर चुके थे। ख्वाजा ने इस टेस्ट मैच में कुल 27 घंटे मैदान पर बिताए। हालांकि उनके आउट होने के तुरंत बाद ही यासिर शाह ने मिशेल स्टार्क और पीटर सिडल को भी पवेलियन भेजकर आॅस्ट्रेलिया को हार की कगार पर पहुंचा दिया। 
यासिर शाह की मेहनत पर टिम पेन और नाथन लियोन ने फेरा पानी

आॅस्ट्रेलिया ने मैच के आखिरी दिन अपनी पारी 3 विकेट पर 136 रन से आगे खेलना शुरू किया। उस्मान ख्वाजा मैच के चौथे दिन स्टंप के समय 50 और ट्रेविस हेड 34 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। इन दोनों ने आखिरी दिन पहले सेशन में पाकिस्तानी गेंदबाजों को 29 ओवरों तक विकेट के लिए तरसाया। मोहम्मद हफीज ने ट्रेविस हेड को पगबाधा आउट कर आॅस्ट्रेलिया के चौथे विकेट का पतन किया। इसके बाद यासिर शाह ने मार्नस लाबुसाने को भी एलबीडब्ल्यू कर आॅस्ट्रेलिया को 5वां झटका दिया। यासिर ने इसके कुछ देर बाद ही उस्मान ख्वाजा, मिशेल स्टॉर्क और पीटर सिडल को आउट कर आॅस्ट्रेलिया को हार की ओर ढकेल दिया। लेकिन कप्तान टिम पेन ने संघर्ष का जज्बा दिखाते हुए पाकिस्तान को जीत से महरूम रखा। उन्होंने नाथन लियोन के साथ मिलकर मैच ड्रॉ करा दिया।

Usman Khwaja.jpg

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...