सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डिप्रेशन से पीछा छुड़ाना है तो खाएं ये चीजें

अगर आप डिप्रेशन से पीछा छुड़ाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपना खानपान बदलें। लंबे समय तक तनाव भरे माहौल में काम करना, अनियमित भोजन और कुछ भी खा लेने की आदत से आपको डिप्रेशन हो सकता है। इसलिए विशेषज्ञ नियमित और संतुलित खानपान की सलाह देते हैं। आहार विशेषज्ञ रूबेन घोष का कहना है कि आप खुश रहें इसके लिए जरूरी है कि आप पौष्टिक खाना करें और चाय, कॉफी और चीनी ज्यादा न लें। आइये जाने ऐसी चीजों के बारे में जिनका संबंध हमारे मानसिक स्वास्थ्य से है। 
फलियां: फलियां आपके स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा पहुंचाती हैं। ये आंतें को तो स्वस्थ रखती ही हैं, साथ ही फील गुड का अहसास कराकर दिमाग को भी खुश रखती हैं।
पत्तेदार साग-सब्जियां: हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और गोभी विटामिन बी के साथ दिमाग को अपना काम करने में मदद करती हैं। ये खुशी का हार्मोन सेरोटोनिन के स्राव के लिए जिम्मेदार हैं, जिससे मूड अपने आप अच्छा रहता है।
साबुत अनाज: साबुत अनाज विटामिन बी का अच्छा स्रोत है और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। इससे पहले हुए कई अध्ययनों में साबित हो चुका है कि विटामिन बी6 की कमी तनाव, अवसाद और चिड़चिड़ाहट का कारण बनती है। इसलिए, अपने आहार में साबुन अनाज को जरूर शामिल करें। भोजन में कार्बोहाइड्रेट का होना भी जरूरी है।
मोमोज: स्नैक्स के रूप में आप मोमोज तो खाते ही होंगे, लेकिन इसके फायदे नहीं जानते होंगे। मोमोज को बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे पत्ता गोभी, गाजर, लहसुन, प्याज, टमाटर, अदरक तो लाभ पहुंचाती ही है, साथ ही भाप में पकने की वजह से यह और भी पौष्टिक हो जाता है। इस तरह से यह दिमाग को भरपूर ऊर्जा देता है और डिप्रेशन से बचाता है।
बेरी और नट‌्स: बेरी में एंथोसाइनिडिन होता है। यह दिमाग को बढ़ाता तो है ही, साथ ही एंटीऑक्सीडेंट का भी काम करता है। ओमेगा फैटी एसिड और विटामिन से भरपूर नट्स दिमाग और तंत्रिका कोशिकाओं को ऊर्जा देते हैं। इसलिए, चीनी से दूर रहें और बेरी व नट्स अपने आहार में शामिल करें।

रोल : पश्चिम से शुरू हुई चीजों को रोल करके खाने की परंपरा अब हमारे यहां भी तेजी से लोकप्रिय हो गई। काठी रोल तो आपको भी खूब पसंद होगा। रोल के साथ काफी प्रयोग भी हो रहे हैं। इसमें इस्तेमाल होने वाले वाली सामग्री जैसे रोटी या पराठे में पनीर, प्याज, हरी मटर, अदरक, लहसुन, मेयोनीज या कई बार मटन भी डालते हैं। तेजी से भूख लगने पर आप अगर एक रोल भी खा लेते हैं तो अपने आप आपको ताजगी सी महसूस होनी लगती है और काम में मन भी लगता है। यही तो इसका फायदा है। यह दिमाग तुरंत ऊर्जा देता है।

डिप्रेशन से पीछा छुड़ाना है तो खाएं ये चीजें

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...