डीजल की कीमतों में गुरुवार को लगातार
पांचवें दिन वृद्धि जारी रही। एक दिन की राहत के बाद पेट्रोल का दाम भी
गुरुवार को बढ़ गया। दिल्ली में पेट्रोल 82.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है
और डीजल 74.62 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा है।
तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को दिल्ली
में डीजल के दाम में 27 पैसे और पेट्रोल में 10 पैसे की वृद्धि की। देश के
चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल सबसे महंगा मुंबई है। मुंबई में गुरुवार
को पेट्रोल नौ पैसे की वृद्धि के साथ 87.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल 31
पैसे की बढ़ोतरी के साथ 78.22 रुपये प्रति लीटर था।
कोलकाता में पेट्रोल 10 पैसे बढ़कर 84.19 रुपये प्रति लीटर हो गया और डीजल 27 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 76.47 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा। चेन्नई में गुरुवार को पेट्रोल 11 पैसे बढ़कर 85.61 रुपये प्रति लीटर हो गया। डीजल का दाम 29 पैसे की वृद्धि के साथ 78.9० रुपये प्रति लीटर हो गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें