शादी हर लड़की जिंदगी का सबसे खूबसूरत सपना होता है। सोचिए क्या गुजरी होगी उस दुल्हन पर, जिसका यह सपना अधूरा रह गया हो। इसके बावजूद वह न सिर्फ दुल्हन बनी, बल्कि पूरे रस्मो रिवाज के साथ शादी भी रचाई। यह किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं है, बल्कि हकीकत है। इस कहानी का सबसे बड़ा सच यह है कि दुल्हन ने अपने मंगेतर की कब्र से शादी रचाने का फैसला किया।
यह पूरा मामला अमेरिका के इंडियाना के कपल जेसिका पेजेट और केंडल मर्फी का है। पिछले सालनवंबर में केंडल की एक दुर्घटना में मौत हो गई। जेसिका कहती हैं कि केंडल की मौत के कुछ देर बाद हीजेसिका को बुटीक से फोन आया था कि उनकी शादी का जोड़ा तैयार है। वह कहती हैं, मैं तब उस मानसिक अवस्था में नहीं थी कि शादी के जोड़े के बारे में कुछ सोच पाती। लेकिन मेरे घरवाले इसकेलिए काफी कुछ खर्च कर चुके थे फिर मैंने ये जोड़ा ले आने का फैसला किया। इसके बाद मुझे फोटोशूट औरशादी का खयाल आया।
जेसिका की फोटो एल्बम पहली बार देखने पर किसी आम शादी की एलबम की तरह ही नजर आएगी।लेकिन अगर आप इन तस्वीरों को गौर से देखेंगे तो ये समझने में देर नहीं लगेगी कि इसमें कुछ कमी है। इन तस्वीरों में दुल्हन के चेहरे पर जो रोनक होनी चाहिए, वो गायब थी। उसके मां-बाप की खुशी में चमक नहीं थी और तो पूरी एलबम में दूल्हा कहीं भी नजर नहीं आ रहा है। एल्बम के आखिर में पता चलता है कि दुल्हन ने होने वाले दूल्हे की कब्र से शादी की है।
जेसिका ने कहती हैं कि केंडल एक बेहतरीन इंसान थे। बहुत प्यार करने वाले, दयालु। यही वजह है किकेंडल की मौत के बाद उन्होंने फैसला किया कि वो शादी रद्द नहीं करेंगी। 29 सितंबर को जेसिका ने सफेदरंग की दुल्हन वाली पोशाक पहनी। ये वही पोशाक थी जो उन्होंने अपने लिए पसंद की थी। जेसिका ने इसखास दिन के लिए अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को निमंत्रण भी दिया। इस मौके पर वो फोटोग्राफर भी वहांमौजूद था जिसे जेसिका और केंडल ने इस दिन फोटो खींचने के लिए चुना था।
जेसिका कहती हैं, मैं केंडल के जाने के बावजूद इस दिन को उतनी ही शिद्दत से मनाना चाहती थी, बावजूदइसके कि वो अब शारीरिक रूप से मेरे साथ नहीं थे। मैं इस दिन की यादों को संजोकर रखना चाहती थी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें