वीवो, ओप्पो और कई अन्य कंपनियां अपने नए फोन में एप क्लोनिंग की सुविधा
दे रही हैं ताकि वह एक ही फोन में डुअल सिम की तरह डुअल अकाउंट का
इस्तेमाल कर सकें। उदाहरण के तौर पर फोन में मौजूद दोनों सिम पर व्हाट्सएप
अकाउंट चला सकें, दो फेसबुक अकाउंट चला सकें और दो ट्विटर अकाउंट का
इस्तेमाल कर सकें। इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपको नया फोन खरीदने की
जरूरत नहीं है बल्कि हम आपके पैसा बचाएंगे और पुराने फोन में ही में
क्लोनिंग एप की सुविधा देंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में...
गूगल प्लेस्टोर पर मुफ्त में उपलब्ध App Cloner को फोन में इंस्टॉल करने की बाद किसी भी एप्लीकेशन का क्लोन बना सकते हैं। दरअसल, फोन में ‘एप क्लोनर’ इंस्टॉल करने के बाद उसे खोलने पर सभी सोशल मीडिया एप की सूची दिखाई देती है। यूजर इसमें से जिस एप का क्लोन बनाना चाहते हैं, उस पर टैप करते ही ‘क्लोन एप’ स्क्रीन पर आ जाता है। ‘एप क्लोनर’ में एक-एक करके सभी एप पर टैप करके उनके क्लोन तैयार किए जा सकते हैं।
पहचान के लिए क्लोन एप का बदले रंग
क्लोनर एप से तैयार किया गया डुप्लीकेट एप असली एप की तरह दिखाई देता है, लेकिन उसकी पहचान के लिए यूजर अपने मनमुताबिक उसके आइकन का रंद बदल सकता है। नाम बदलने का विकल्प ‘एप क्लोनर’ में एप चुनने के दौरान सबसे ऊपर मिलेगा। इसके नीचे ‘चेंज आइकन कलर’ का विकल्प होगा, जिस पर टैप करके यूजर क्लोन एप को मनचाहे रंग में उसे ढाल सकता है। क्लोन एप के प्रयोग के लिए उसमें लगी फोटो के पास में दिए गए ‘टिक मार्क’ के निशान पर टैप करना जरूरी होगा।
अन्य क्लोनर एप भी मौजूद

गूगल प्लेस्टोर पर मौजूद 2Face-Multi Accounts भी सोशल मीडिया एप का क्लोन बनाने की सुविधा देता है। खास बात यह है कि इसमें असल एप से क्लोन एप में जाना बेहद आसान है। यूजर को बस स्क्रीन पर ऊपर दी गई पट्टी पर टैप करना होता है। अकाउंट खुद-ब-खुद बदल जाता है। यही नहीं, ‘2 फेस-मल्टी अकाउंट्स’ से तैयार क्लोन एप में आने वाली फोटो, विडियो और ऑडियो फाइलें गैलरी में एक अलग फोल्डर में सेव होती हैं, ताकि इन्हें पहचानना आसान हो। इस एप्लीकेशन क्लोन एप पर पासवर्ड ताला लगाने का विकल्प भी दिया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें