सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फर्जी खबरें रोकने में जुटा फेसबुक, कर्मी खाना भी डेस्क पर खा रहे

फर्जी खबरें रोकने में जुटा फेसबुक, कर्मी खाना भी डेस्क पर खा रहे

फेसबुक फाइल फोटो (facebook)

आने वाले चुनावों में सोशल नेटवर्क के जरिये फर्जी खबरों को फैलने से रोकने के लिए फेसबुक ने एक ‘वार रूम’ स्थापित किया है। इसमें तैनात कर्मी दिन-रात अपने मॉनिटर पर सर्तक निगाहें जमाए रखते हैं। मुस्तैदी का आलम यह है कि वे सिर्फ बाथरूम जाने के लिए ही रूम से बाहर निकलते हैं, जबकि खाना वे अपने डेस्क पर ही खाते हैं। फेसबुक ने गुरुवार को इस वार रूम की एक झलक मीडिया के सामने पेश की। 
ब्राजील-अमेरिका चुनाव पर नजर :
फेसबुक ने फिलहाल यह व्यवस्था 28 अक्तूबर को ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर के मतदान और 6 नवंबर को अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को ध्यान में रखकर की है। सोशल मीडिया की व्यापकता और इससे फर्जी सूचनाओं के फैलाव की रफ्तार को देखते हुए जानकार आगाह कर चुके हैं कि इसके जरिये चुनावों को प्रभावित किया जा सकता है। उनका मानना है कि ऐसा होना लोकतंत्र के लिए खतरा है। लेकिन इन खतरों के बारे में कुछ साल पहले तक किसी ने शायद ही सोचा था। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भी महज दो साल पहले इन खतरों को गंभीरता से लिया। 
लोकतंत्र के सामने चुनौती :
साल 2014 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की हैरतअंगेज जीत के कुछ दिन बाद, जुकरबर्ग ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया था कि यह चुनाव परिणाम फेसबुक पर डाली गई काल्पनिक खबरों से प्रभावित हुआ है। उन्होंने इस विचार को ‘पागलपन’ कहा था। फेसबुक के इस रवैये की काफी आलोचना हुई। जल्द ही यह बात सामने आई कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर रूसी एजेंटों द्वारा कथित फर्जी सूचनाओं को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन चलाए जा रहे हैं। अंततः जुकरबर्ग ने 2018 के लिए फेसबुक के सामने फर्जी खबरों को रोकने की निजी चुनौती पेश कर दी।
मेनलो पार्क में हुई स्थापना : 
यह वार रूम फेसबुक के कैलिफोर्निया स्थित मुख्यालय मेनलो पार्क में बनाया गया है। इसमें मौजूद करीब दो दर्जन कर्मी अपने मॉनिटर पर सर्तक निगाहें जमाए रखते हैं। जबकि विशाल डैशबोर्ड पर डाटा प्रवाहित होता रहता है। कक्ष की दीवारों पर कर्मियों को सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करने वाले पोस्टर लगे हैं। ऐसे ही एक पोस्टर पर लिखा है, ‘फेसबुक पर कुछ भी किसी और की समस्या नहीं है।’ इसके कर्मी फिलहाल ब्राजील और अमेरिका के चुनावों पर नजरें टिकाए हुए हैं। रूम में इन दोनों देशों के झंडे लगे हैं। घड़ियां भी इन दोनों देशों का समय बता रही हैं।    
वार रूम फेसबुक में जारी सुधार का प्रमुख हिस्सा है। इसकी तकनीक कृत्रिम बुद्धिमता प्रणाली पर आधारित है, जिसका इस्तेमाल फेसबुक अप्रामाणिक पोस्टों और उपयोक्ता के व्यवहार की पहचान करने में करता है। इसके कार्यों में किसी देश में चुनाव के दौरान संभावित विदेशी हस्तक्षेप पर निगाह करना और चुनावों के दौरान फर्जी खबरों, सूचनाओं व अफवाहों को फैलने से रोकना शामिल है।  
  • -20 से अधिक टीमें 20 हजार से ज्यादा लोगों के प्रयासों का समन्वय करती हैं
  • -ये सभी फर्जी अकाउंट व झूठी खबरों को रोकने के लिए काम करते हैं
  • -इसमें मदद के लिए फेसबुक ने तथ्यों की जांच करने वालों को भी रखा है
  • -1.3 अरब फर्जी अकाउंट होने का अनुमान है सोशल नेटवर्किंग साइट पर 

  • हमारा काम चुनावों के दौरान झूठी खबरों को फैलने से रोकना है। हम चुनावों को प्रभावित करने वाली किसी भी फर्जी पोस्ट को उसके वायरल होने के एक घंटे के अंदर हटा देंगे। 

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...